भिलाई। 2003 ,बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ओपी पाल ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के पूर्व पुलिस मुख्यालय रायपुर में आसूचना शाखा का कार्य भार संभाल रहे थे।

भारतीय पुलिस सेवा 2003 बैच के अधिकारी ओपी पाल पूर्व मे दन्तेवाडा, धमतरी, कोरिया, अम्बिकापुर,दुर्ग व राजधानी रायपुर के पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल चुके है। 4थी वाहिनी छत्तीसगढ सशस्त्र बल माना रायपुर के सेनानी के अलावा, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त का भी बखूबी कार्य भार संभाल चुके हैं।
आईजी पाल के पदभार ग्रहण के मौके पर दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईजी कार्यालय दुर्ग रेंज नेहा पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर विश्वास चन्द्राकर, सीएसपी दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव व सीएसपी छावनी कौशलेन्द्र पटेल आदि ने बधाई दी है।




