ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विवादस्पद बयान: सत्याग्रह मंच से कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर की मौत मरेगा मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

विवादस्पद बयान: सत्याग्रह मंच से कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर की मौत मरेगा मोदी

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
विवादस्पद बयान: सत्याग्रह मंच से कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर की मौत मरेगा मोदी
विवादस्पद बयान: सत्याग्रह मंच से कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर की मौत मरेगा मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह के मंच से पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी है। झारखंड से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हिटलर की तुलना करते हुए मर्यादा लांघ दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और हिटलर की मौत मरेंगे। सुबोध कांत ने जिस समय यह टिप्पणी की मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे और विवादित बयान पर तालियों की आवाज भी सुनी गई।

अग्निपथ योजना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे तो लगता है हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे। हिटलर ने भी ऐसी संस्था बनाई थी जिसका नाम था खाकी, सेना के बीच उसने बनाया था। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। याद रखो मोदी।

पिछले 10 दिन से संघर्ष का पर्व हम लोग मना रहे हैं, यह उत्साह लगन और समर्पण देखने को मिल रहा है। किसी के चहेरे पर शिकन नहीं है। क्योंकि 135 साल का इतिहास मोदी को पता नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लोगों को पता है कि हम किस परंपरा का पालन करते हैं। मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि सेना के कुछ परिवार का मामला था और राहुल जी को हमने देखा कि दिल्ली के पांच थानों में उन्होंने गिरफ्तारी दी थी। मुझे लगा कि इस आदमी में दम है। आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी। और मोदी उसे गीदड़ भभकी से डराना चाहते हो?

पीएम मोदी को मदारी भी बताया
सुबोध कांत सहाय ने कहा, ”झारखंड में हमारी गठबंधन की सरकार है, उसे गिराने के लिए डेढ़ महीने से ईडी का हर दिन रेड चल रहा है। हर तरह से, मुख्यमंत्री को कैसे फंसाया जाए। हमें याद रखना होगा कि भाजपा ने किस तरह हमारी 2-3 चुनी सरकारों को गिराया है। मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को शहीदों की पार्टी बताते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने कभी लक्ष्मण रेखा पार नहीं की। नेहरू गांधी परिवार, जब सोनिया गांधी जब इनकार कर रही थीं प्रधानमंत्री बनने से तो मैंने उनकी माइक छीन ली थी। मैंने कहा था कि आपको नहीं बोलने दूंगा, क्योंकि आपके नाम से हम चुनकर आए हैं, उन पर तुम उंगली उठा रहे हो। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय, जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू
नाक से दिया जाएगा कोवैक्सीन का बूस्टर शॉट, दूसरी डोज के 6 महीने के बाद होगी जरूरी
वैश्विक कारणों से बढ़ रहे दाम, केंद्र-राज्यों को मिलकर करना होगा काम, वित्त मंत्री बोली-कांग्रेस के डीएनए में है लूट
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांकेर और महासमुंद में वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण…. दो नए लैब के साथ अब प्रदेश के 9 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर की सुविधा
राज्य में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष 4.0, गर्भवती माताओं व बच्चों का होगा टीकाकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर के लोगों को जल्द मिलेगी एक्सप्रेस वे की सौगात : मंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक कैंप-1 सांई नगर हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तीन संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज जारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?