ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद सोनिया गांधी ने बुलाई नेताओं की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

दो विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद सोनिया गांधी ने बुलाई नेताओं की बैठक

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर मणिपुर के नेताओं से मुलाकात की और राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मणिपुर प्रभारी भक्त चरण दास ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि बैठक मणिपुर चुनाव को लेकर थी।

उन्होंने कहा, हमने मणिपुर की राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनावों के बारे में सोनिया गांधी के साथ चर्चा की। सभी ने अपना दृष्टिकोण रखा और इसे आलाकमान ने सूचीबद्ध किया। सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किए, उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा की। कांग्रेस नेता ने कहा कि बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही।

40 मिनट तक चली बैठक
बैठक लगभग 40 मिनट तक चली और बैठक में समग्र राजनीतिक स्थिति पर संक्षेप में चर्चा की गई। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी भी मौजूद थे, दास ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी और राहुल गांधी वहां नहीं थे।

बैठक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता, कार्यकारी अध्यक्ष, कई अन्य विधायक, वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश और एआईसीसी प्रभारी भक्त चरण दास उपस्थित थे। राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं और भाजपा इस समय सत्ता में है।

और भी कई विधायक छोड़ सकते कांग्रेस का साथ
मणिपुर में कांग्रेस की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद उसके विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हाल में विधायक राजकुमार इमो सिंह और यान्थोंग हौकीप भाजपा में शामिल हो गए। पर यह सिलसिला यही थमने वाला नहीं है। पार्टी मानती है कि अभी और विधायक साथ छोड़ सकते हैं।

किसानों से समर्थन मूल्य पर 11.74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Share Market: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी 24300 पार
गृह मंत्री के क्षेत्र में अधिकारी कर रहे विजिट…. घरों के भीतर नल कनेक्शन के बजाय सड़क पर छोड़ा…. अमृत मिशन के तहत कार्य करने वाले को नोटिस
कोरोना वायरस महामारी पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएस ओपी पाल ने दुर्ग रेंज के आईजी का संभाला पद… एसपी मीणा सहित आला अधिकारियों ने दी बधाई आईपीएस ओपी पाल ने दुर्ग रेंज के आईजी का संभाला पद… एसपी मीणा सहित आला अधिकारियों ने दी बधाई
Next Article रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?