ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वायरस महामारी पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNationalWorld

कोरोना वायरस महामारी पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी

By @dmin
Published: August 2, 2020
Share
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
SHARE

जेनेवा (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की है, जिसमें संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। 
डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि कमिटी ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि के पूर्वानुमान को बताया है। कोरोना वायरस के अस्तित्व में आए हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये कमिटी चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्याकंन को लेकर बैठक कर चुकी है।
इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है। कोरोना वायरस से दुनिया में लगभग 6,80,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और इस वायरस ने दुनिया के एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
इस कमिटी में 17 सदस्य और 12 सलाहकार हैं और सभी लोगों का कहना है कि ये महामारी अभी भी अंतरराष्ट्रीय मामलों में सार्वजनिक स्वास्थ्य इमरजेंसी की श्रेणी में रखी जाएगी। कई देशों ने इस वायरस को काबू करने के लिए देश में सख्त लॉकडाउन का सहारा लिया और दो से तीन महीनों के लिए लगभग सभी क्षेत्रों में काम को बंद कर दिया लेकिन इससे इन देशों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा।
कमिटी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपील की वो वैक्सीन बनाने में देशों की मदद करें। इसके अलावा संगठन से अपील की कि वो वायरस के दूसरे माध्यमों पर भी ध्यान दें कि क्या जानवरों में कोरोना वायरस संक्रमण हो सकता है और अगर हां तो उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम क्या उठाने चाहिए।
इसके अलावा कमिटी चाहती है कि वायरस के अन्य घटकों पर ज्यादा जोर दिया जाए जैसे कि संक्रमण के माध्यम, वायरस का घर, वायरस का म्यूटेशन, संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी। ये बैठक विश्व स्वास्थ्य संगठव के हेडक्वार्टर जेनेवा में हुई, यहां कुछ भागीदार वीडियो लिंक के जरिए जुड़े हुए थे।
कोरोना वायरस को लेकर हुई बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस का कहना है कि इस महामारी का असर लंबे समय कर रहेगा। ऐसी महामारी 100 सालों में एक बार आती है लेकिन दशकों तक इसका प्रभाव रहता है। कमिटी ने सभी देशों को चेताया है कि मौसमी इंफ्यूएंजा या दूसरे वायरस से लडऩे के लिए खुद को और अपने देश के स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त रखें।
कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जितना समय लिया, उसके लिए संगठन की काफी आलोचना होती है। अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी जाने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी थी और संगठन के चीन से मिले होने का आरोप लगाया था।

ब्लू आउटफिट में हंसिका मोटवानी ने दिए सिजलिंग पोज, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
पीएम मोदी ने किया नोएडा में बने देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2610 नए केस… 15 की मौत
हनुमान जन्मोत्सव : मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठी इस्पात नगरी
36 नये उप अभियंताओं की नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी ऐप्स और कॉन्ट्रैक्ट के बाद चीन को एक और झटका देने की तैयारी, इन विश्वविद्यालयों पर सरकार की नजर
Next Article बिग ब्रेकिंग: रक्षाबंधन पर सोमवार को खुलेंगी राखी व मिठाई की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?