ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे नवाचार नीति-रेलवे के लिए स्टार्टअप का शुभारंभ किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे नवाचार नीति-रेलवे के लिए स्टार्टअप का शुभारंभ किया

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
SHARE

नीति का लक्ष्य – भारतीय स्टार्टअप /एमएसएमई/इनोवेटर्स/उद्यमियों द्वारा भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और संरक्षा में सुधार के लिए विकसित नवीन तकनीकों का लाभ उठाना है।
माईलस्टोन वार भुगतान के प्रावधान के साथ समान साझेदारी के आधार पर नवोन्मेषक को 1.5 करोड़
महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आलोक कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागिता की

नई दिल्ली/रायपुर। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर भारतीय रेल ने स्टार्ट-अप और अन्य संस्थाओं की भागीदारी के माध्यम से नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। माननीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन, नई दिल्ली में रेलवे के लिए स्टार्टअप लॉन्च किया है। समारोह में रायपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन सम्मिलित हुए।

बिलासपुर, और नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक भी मंडलीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए। यह नीति बहुत बड़े और अब तक प्रयोग नही हुई स्टार्टअप की भागीदारी के आधार से संचालन, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में पैमाने पर अधिक दक्षता लाएगी। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे में प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर लंबे समय से चल रही चर्चा ने आज शुरू की गई इस पहल के रूप में ठोस रूप ले लिया है।

इस पहल के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्टार्ट अप को रेलवे से जुडऩे का अच्छा अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के पहले चरण के लिए रेलवे के विभिन्न मंडलों, क्षेत्रीय कार्यालयों/जोनों से प्राप्त 100 से अधिक प्रॉबलम स्टेटमेंट में से 11 प्रॉबलम स्टेटमेंट जैसे रेल फ्रैक्चर, हेडवे कमी आदि को लिया गया है। इन्हें नवीन समाधान खोजने के लिए स्टार्ट अप के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

रेल मंत्री ने स्टार्टअप से इस अवसर का उपयोग करने का अनुरोध किया और उन्हें 50 प्रतिशत पूंजी अनुदान, सुनिश्चित बाजार, स्केल और ईको सिस्टम के रूप में भारतीय रेलवे से समर्थन सुनिश्चित करने की बात कही।

भारतीय रेलवे की नवाचार नीति का मुख्य विवरण इस प्रकार है

  • माईलस्टोन वार भुगतान के प्रावधान के साथ समान साझेदारी के आधार पर नवोन्मेषक को 1.5 करोड़ का अनुदान।
  • पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए प्रॉबलम स्टेटमेंट के प्रारंभ से लेकर प्रोटोटाइप के विकास तक निर्धारित समय-सीमा के साथ प्रक्रिया ऑनलाइन है।
  • रेलवे में प्रोटोटाइप का ट्रायल किया जाएगा। प्रोटोटाइप के सफल प्रदर्शन के आधार पर आगे लागू करने की स्थिति में अग्रिम हुई धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • नवप्रवर्तकों का चयन एक पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली द्वारा किया जाएगा जिसे रेल मंत्री द्वारा आज उद्घाटन किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
  • विकसित इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकार (आईपीआर) इनोवेटर के पास ही रहेंगे।
  • इनोवेटर को सुनिश्चित डेवलेपमेंट ऑर्डर।
  • विलम्ब से बचने के लिए मंडलीय स्तर पर संपूर्ण उत्पाद विकास प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण।

मई माह में क्षेत्रीय इकाइयों को प्रॉबलम स्टेटमेंट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। इसके प्रत्युत्तर में अब तक लगभग 160 प्रॉबलम स्टेटमेंट प्राप्त हो चुके हैं। प्रारंभ में, नई नवाचार नीति के माध्यम से समाधान हेतु 11 प्रॉबलम स्टेटमेंट की पहचान की गई है और पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

  • ब्रोकेन रेल जांच प्रणाली
  • रेल स्ट्रेस निगरानी प्रणाली
  • भारतीय रेलवे राष्ट्रीय एटीपी प्रणाली के साथ इंटरऑपरेबल उपनगरीय खंड के लिए हेडवे सुधार प्रणाली
  • ट्रैक निरीक्षण गतिविधियों का ऑटोमेशन
  • हैवी हॉल फ्रेट वैगनों के लिए बेहतर इलास्टोमेरिक पैड (ईएम पैड) का डिजाइन
  • 3-फेज इलेक्ट्रिक इंजनों के ट्रैक्शन मोटर्स के लिए ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास
  • नमक जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए हल्के वैगन
  • यात्री सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल डेटा का उपयोग करके विश्लेषणात्मक टूल का विकास
  • ट्रैक सफाई मशीन
  • स्वयं सेवा पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण उपरांत रिवीजऩ के लिए ऐप
  • पुल निरीक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग, जियोमैटिक्स और जीआईएस का उपयोग

रेलवे से और भी प्रॉबलम स्टेटमेंट प्राप्त किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है और इसके उपरांत इनको चरणबद्ध तरीके से अपलोड किया जाएगा। नया लॉच किए गए इंडियन रेलवे इनोवेशन पोर्टल का वेब एड्रेस www.innovation.indianrailways.gov.in है।

निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पुरैना पहुंचे आयुक्त…. वार्ड कार्यलय पहुंचे दिव्यांग दंपति, राशन कार्ड बनाने आयुक्त ने दिए निर्देश
तबाही के हथियार बनाने में जुटा चीन, अंतरिक्ष में किया महाविनाशक मिसाइल का परीक्षण
एक्टिंग स्कूल से भूमि पेडनेकर को दिखाया था बाहर का रास्ता, फिर भी अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में जमाए अपने पैर
पर्यावरण मंत्री अकबर ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी
डेंगू से बचाव के लिए विधायक रिकेश का अनोखा प्रयास…. कूलर साफ करवाया और एक किलो टमाटर किया गिफ्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक बाप ने बेटे के हाथ-पैर बांध धूप में डाला, पानी मांगते -मांगते हो गई मौत
Next Article आपरेशन राहुल: जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह न बने इसलिए दुर्घटना से देर भली… आपरेशन राहुल: जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह न बने इसलिए दुर्घटना से देर भली…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?