ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू से बचाव के लिए विधायक रिकेश का अनोखा प्रयास…. कूलर साफ करवाया और एक किलो टमाटर किया गिफ्ट
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डेंगू से बचाव के लिए विधायक रिकेश का अनोखा प्रयास…. कूलर साफ करवाया और एक किलो टमाटर किया गिफ्ट

By Mohan Rao Published July 27, 2024
Share
विधायक रिकेश ने साफ करवाए कूलर
SHARE

खम्हरिया क्षेत्र में अचानक पहुंचे वैशाली नगर विधायक, लोगों को दिया खास ऑफर

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अपने अनोखे अंदाज के लिए जान जाते हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए वे अक्सर कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को विधायक रिकेश खम्हरिया क्षेत्र में अचानक पहुंचे और लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया के साथ मौसमी बिमारियों से बचाव के प्रति जागरुक किया। इसके लिए उन्होंने एक अनोखा प्रयास किया। विधायक रिकेश जिस घर में पहुंचे वहां कूलर का ढक्कन खुलवा भीतर भरा पानी चेक किया। पानी का ठहराव देख उसे साफ करवाया और एक-एक किलो टमाटर गिफ्ट किया। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि जो लोग अपने कूलर में भरे पुराने और मटमैले पानी को साफ कर फोटो भेजेंगे, वैशाली नगर के ऐसे तमाम परिवारों को एक-एक किलो फ्री टमाटर दिया जाएगा।

विधायक रिकेश ने कहा कि शहर में अधिकांश घरों में कूलर का इस्तेमाल होता है। गर्मी के दिनों में इससे पानी की बौछारों के साथ तेज हवा निकलती है लेकिन कूलर के वाटर टैंक में मच्छरों के ब्रीडिंग का खतरा रहता है। यह ब्रीडिंग ठहरे हुए पानी में ही होती है। कूलर से ठंडी हवा आने और पानी की बौछारों के लिए पानी कूलर के नीचे बने एक कंटेनर में जमा रहता है। पानी की मात्रा काफी होती है, जितना बड़ा कूलर होगा, उतना ही बड़ा पानी का कंटेनर होता है लेकिन यही पानी का कंटेनर कई बीमारियों का घर भी बन जाता है।

विधायक रिकेश ने कहा कि जैसे ही गर्मी आती है और डेंगू और चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ जाते हैं, इसका प्रमुख कारण है कि इस मौसम में कूलर का इस्तेमाल ज्यादा होने लगता है और लोग कंटेनर के पानी को जल्दी-जल्दी नहीं बदलते हैं। इस कारण डेंगू या चिकनगुनिया के लार्वा इसमें पनपने लगते हैं और बीमारियां फैलाते हैं। इन बीमारियों से लोग बीमार पड़ते हैं और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही मानव श्रम और अर्थव्यवस्था दोनों को नुकसान होता है, इससे अंततः समाज का भी नुकसान होता है।

ये दोनों बीमारियां वायरल डिजीज
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ये दोनों बीमारियां वायरल डिजीज हैं जिसके अन्य भी कारण हो सकते हैं लेकिन शहरों में कूलर इसके लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। कूलर में जमा हो रहे पानी में मच्छर पनपते हैं और कूलर के कंटेनर में जमा हो चुके पानी में अपना लार्वा छोड़ते हैं, इससे मच्छरों की संख्या बढ़ती है और यही मच्छर लोगों को काटते हैं। लगातार प्रदेश में डेंगू ने अपना प्रकोप जमाया हुआ है, उसका मूल कारण है कूलर में इकट्ठा पुराना पानी। गर्मी के बाद जो पानी बच जाता है उसे लोग बरसात के समय में साफ नहीं करते। उसी में लार्वा आ जाता है और कहीं ना कहीं डेंगू का जन्म होता है।

इसलिए खुद निकलकर साफ करवा रहे हैं कूलर
भिलाई में डेंगू से कई लोगों की सैकड़ों लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि जैसे भिलाई विधानसभा में डेंगू अक्सर अपने पैर जमाए हुए है वैसे ही वैशाली नगर विधानसभा में हो। इसलिए मैं खुद निकला हूं, लोगों के घर में कूलर को साफ कर रहा हूँ, लोगों को कन्वेंस कर हूँ और उनको बता भी रहा हूं कि आप कूलर नियमित रूप से साफ रखें और एक किलो टमाटर फ्री में लीजिए। जिनके कूलर में गंदा पानी दिखा वहां खुद खडे़ होकर मैंने साफ़ करवाया ताकि टमाटर की वजह से ही सही, कम से कम साफ कर लें। टमाटर बांटने के पीछे मेरा मकसद जागरूकता फैलाना है ताकि डेंगू जो है वो किसी भी हाल पर वैशाली नगर विधानसभा में न हो। विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता से भी निवेदन किया है कि वो सभी इस दिशा में जागरूक हों तथा सभी जनप्रतिनिधियों से भी श्री सेन ने आग्रह किया है कि इसके लिए सभी को फील्ड में उतरना होगा ताकि लोगों को जागरूक कर ऐसी खतरनाक बीमारियों से पूरा प्रदेश सुरक्षित और खुशहाल रहे।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम में जनसमस्या निवारण शिविर, 93 लोगों ने किया आवेदन,  50 की समस्याएं सुलझी
Next Article बजट पर संवाद : केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने मिलेगी मदद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?