ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट पर संवाद : केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने मिलेगी मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बजट पर संवाद : केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने मिलेगी मदद

By Mohan Rao
Published: July 27, 2024
Share
मनसुख मंडाविया
SHARE

रायपुर। केंद्र सरकार का आम बजट जनहितकारी है। यह सभी वर्गों के कल्याण के लिए बनाया गया है, इससे विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में काम करने में मदद मिलेगी। यह बात केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित बजट संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कही।

उन्होंने अपने संबोधन में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाले सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने में जरुर सफल होंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ मांडविया ने कहा कि बजट सरकार की कार्यशैली का प्रतिबिंब होता है। इस बजट से जनहितकारी तथा समावेशी विकास का लक्ष्य साकार होते दिखता है। उन्होंने देश के किसान, युवा, गरीब और महिला वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि इन वर्गों के विकास से ही हमारा देश विश्व पटल में अग्रणी देश के रूप में उभर कर सामने आएगा।

डॉ. मांडविया ने केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय बजट की कई प्रमुख खूबियों को प्रकाश में लाया। उन्होंने बजट को विकासात्मक और समावेशी बताया। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े निवेश की बात की गई है। इसके अलावा, बजट में छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन, टैक्स में राहत, और समाज के कमजोर वर्गों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणाएं भी की गई हैं। यह बजट सरकार की समग्र विकास की दिशा और आर्थिक सुधारों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय बजट  के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास के सरोकारों को लेकर कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास, नए अस्पतालों और क्लिनिकों की स्थापना, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष राशि आबंटित की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए भी फंडिंग बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में कई योजनाएं प्रस्तुत की गई हैं। इनमें नए स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना, शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था, और डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ बनाने के प्रयास शामिल हैं।

डॉ मांडविया ने कहा कि बजट में सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणा की गई है। इससे यातायात की सुविधा बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और कृषि सुधारों पर बजट में दिए गए जोर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सिंचाई परियोजनाओं, कृषि यांत्रिकीकरण, और ग्रामीण रोजगार योजनाओं के लिए खास तौर पर धन आवंटित किया गया है। मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि डिजिटल वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने और वित्तीय समावेशन को सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करना और गरीब वर्गों के लिए वित्तीय सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना शामिल है।

इसी तरह बजट में वित्तीय प्रबंधन को सुधारने और टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इसमें टैक्स में छूट और कर नियमों में सुधार शामिल हैं ताकि करदाताओं को राहत मिले और व्यवस्था अधिक पारदर्शी हो सके। उन्होंने बताया कि इन सभी सुधारों से सरकार की आर्थिक विकास की दिशा और प्राथमिकता स्पष्ट होती है। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, किरण सिंह देव, इंद्र कुमार साहू, सुशांत शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा व्यापरिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा को मिली बड़ी जीत… कांग्रेस को तीन तो आप को मिली केवल एक सीट
छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी शॉप में बुर्का-नकाब बैन, सर्राफा एसोसिएशन ने का बड़ा निर्णय, बोले- सुरक्षा के लिए जरूरी
शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक देवेंद्र यादव ने शुरू की तिरंगा यात्रा, शहीद की मां भी साथ चली
भिलाई की नाबालिग लड़की से बिहार में बलात्कार, किडनैप करके ले गया था युवक, किराए के कमरे में कर दी इज्जत तार-तार
गृह निर्माण मण्डल के दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेंगू से बचाव के लिए विधायक रिकेश का अनोखा प्रयास…. कूलर साफ करवाया और एक किलो टमाटर किया गिफ्ट
Next Article Breaking News : पंप सुधारने कुएं में उतरे तीन लोगों की मौत, दुर्ग से पहुंची एसडीआरएफ की टीम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?