ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्टिंग स्कूल से भूमि पेडनेकर को दिखाया था बाहर का रास्ता, फिर भी अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में जमाए अपने पैर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

एक्टिंग स्कूल से भूमि पेडनेकर को दिखाया था बाहर का रास्ता, फिर भी अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में जमाए अपने पैर

By @dmin
Published: July 18, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। कभी बढ़े हुए वजन के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली भूमि आज फिटनेस और खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती है। भूमि हर साल 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस साल एक्ट्रेस अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।

भूमि ने साल 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हईशा फिल्म से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने के साथ ही लोगों ने उन्हें लेकर कई तरह की बातें की। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने अभिनय और हुनर से सबका मुंह बंद कर दिया। फिल्म ‘दम लगा के हईशा में भूमि का वजम काफी बढ़ा हुआ था। ऐसे में अपने आप फिट करने के लिए एक्ट्रेस ने खूब मेहनत की। उन्होंने वर्कआउट के साथ ही डाइट फॉलो करते हुए करीब 33 किलो वजन कम किया था। हालांकि, यह मुकाम हालिस करने में उन्हें एक साल लग गए।

भूमि का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। उनके जब 18 साल की थीं, तब ही उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद अभिनेत्री के परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से आज एक्ट्रेस इंडस्ट्री का एक जाना- माना नाम बन चुकी हैं। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय भूमि को एक समय एक्टिंग स्कूल से निकाल दिया गया था।

15 साल की उम्र में उनके माता- पिता ने एक्टिंग स्कूल में पढ़ाने के लिए लोन लिया था। लेकिन अटेंडेंस कम होने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। ऐसे में पढ़ाई का लोन चुकाने के लिए उन्होंने यशराज फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर काम किया और वहां से मिली सैलरी से अपना लोन पूरा किया। जीवन में तमाम मुश्किलें झेलने के बाद आखिरकार आज भूमि ने कामयाबी हासिल कर ली है। वह ना सिर्फ एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, बल्कि समाज के गंभीर मुद्दों को लोगों तक पहुंचाकर समाज के हित में भी काम कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से मिला गांवों को नया जीवन, आवागमन आसान, ग्रामीण विकास को मिली नई गति
राहुल गांधी से मिली पंजाब कांग्रेस की नई टीम, सिद्धू और चन्नी दिखे गायब
चीनी टीका: डब्ल्यूएचओ की अनुमति के बाद भी विरोध, सऊदी जैसे देश नहीं दे रहे मंजूरी
धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा
महापौर परिषद की बैठक में 7 एजेंडों पर चर्चा: सभी पर बनी सहमति, इन स्थानों पर बनेंगी सड़कें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिस फिल्म के लिए राजेश खन्ना ने किया था इनकार, उसी फिल्म ने कराई उनकी दोबारा वापसी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 271 # 18 july 2022

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?