ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से धमाका, एक जवान घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से धमाका, एक जवान घायल

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
SHARE

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एलओसी बंदीचेचियन के पास बुधवार को बारूदी सुरंग में धमाका हुआ। इस धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया है। इससे पहले एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में 30 अक्तूबर की शाम बारूदी सुरंग फटने से सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत दो जवान शहीद हो गए। सेना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी तभी यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में घायल दोनों जवानों को गंभीर अवस्था में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

शहीद होने वालों में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार (निवासी बेगूसराय, बिहार) व सिपाही मंजीत सिंह (सिरवेवाला, भठिंडा-पंजाब) शामिल हैं।  जानकारी के अनुसार सेना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान वह यह जांच कर रही थी कि सीमा पार से घुसपैठ तो नहीं हुई है। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक लेफ्टिनेंट स्तर के अधिकारी समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ, वह पूरा क्षेत्र बारूदी सुरंगों के लिए पहले से चिह्नित है। यहां घुसपैठ की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए सेना ने बारूदी सुरंगे बिछा रखी हैं। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि आतंकियों ने पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट की होगी।

सेना ने दी श्रद्धांजलि
सेना ने दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। कहा कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। जीओसी 16 कोर व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बलिदान के लिए दोनों शहीदों को सैल्यूट किया है।

आतंकी कई बार कर चुके हैं आईईडी हमला
एलओसी पर बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, लेकिन कई बार पाकिस्तान से आतंकी इस तरफ आकर आईईडी लगाकर धमाका कर चुके हैं। इसमें कई जवान शहीद हो चुके हैं।

राष्ट्रपति चुनाव: मतदान जारी, विधानसभा में 90 विधायक डालेंगे वोट, 5 बजे तक मतदान
शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने देश के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन… बीएसएफ हेडक्वार्टर में जवानों को बांधी राखी
मतदान सामग्री वितरण स्थलों का एसपी गर्ग ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर दिए निर्देश
पोस्टिंग के बाद ड्यूटी से गायब हैं छत्तीसगढ़ के 109 डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों में उपस्थिति देने का जारी किया नोटिस
‘मन की बात’ फेम ढाबा मालिक राहगीरों को फ्री में बांट रहे खाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीपावली में गृहमंत्री ने दी 134 लाख की सौगात दीपावली में गृहमंत्री ने दी 134 लाख की सौगात…. प्रगति नगर में 50 लाख की सड़क, शीतला तालाब के किनारे 35 लाख का उद्यान… छठ पूजा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बल
Next Article बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?