ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
SHARE

चंडीगढ (एजेंसी)। अवैध बालू खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को ईडी ने 10 स्थानों पर छापे मारे थे। इस दौरान जांच एजेंसी ने हनी और उसके सहयोगी के आवास से छह करोड़ रुपये और प्रापर्टी के कागजात बरामद किए थे। बुधवार को एजेंसी ने 3.9 करोड़ रुपये की नकदी और बरामद की है। अब तक इनके ठिकानों से 10.7 करोड़ रुपये की नकदी छापेमारी के दौरान बरामद की जा सकी है।

ईडी ने मंगलवार तड़के मोहाली, लुधियाना, पठानकोट व फतेहगढ़ साहिब में कार्रवाई शुरू की थी। सबसे पहले टीम हनी के मोहाली सेक्टर-70 होमलैंड हाइट्स स्थित आवास पर पहुंची। यहां से ईडी के अधिकारियों ने संदीप नाम के एक युवक को हिरासत में लिया और उसे लेकर लुधियाना पहुंची। लुधियाना में ईडी ने शहीद भगत सिंह नगर स्थित हनी और संदीप के घर पर छानबीन की।

Punjab | Enforcement Directorate searches the premises of Bhupinder Singh Honey, the main accused in the illegal sand mining case in Mohali pic.twitter.com/xWCiKWQMrh

— ANI (@ANI) January 18, 2022

सूत्रों के मुताबिक हनी के घर से चार करोड़ व संदीप के आवास से दो करोड़ रुपये मिले हैं। अधिकारियों की एक टीम फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव बुग्गां कलां में कांग्रेस के पूर्व सरपंच रणदीप सिंह बुग्गा के घर भी पहुंची। यहां भी पूरे दिन अधिकारियों की टीम डेरा डाले रही। पूर्व सरपंच कैबिनेट मंत्री और हलका अमलोह के विधायक रणदीप सिंह नाभा के करीबी बताए जा रहे हैं। सभी जगहों पर जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

इस मामले में मारे हैं छापे
सूत्रों से पता चला है कि साल 2018 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे, उस समय अवैध खनन का मामला सामने आया था। पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में चालान पेश कर दिया था। हालांकि उसमें भूपिंदर सिंह का नाम नहीं था। एफआईआर के मुताबिक इस मामले में 26 आरोपी हैं। इसमें शामिल छह ठेकेदारों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी कुदरतदीप सिंह ने दो निदेशकों संदीप सिंह और भूपिंदर सिंह के साथ नई कंपनियां बनाई थीं।

चुनाव करीब हैं, इसलिए दबाव बनाने के लिए मुझे व मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। हम हर तरह का दबाव, परेशानियां सहने को तैयार हैं। वे कामयाब नहीं होंगे, हम अपना प्रचार जारी रखेंगे।

-चरणजीत सिंह चन्नी, सीएम, पंजाब
एआईसीसी ने जेल में बंद विधायक देवेन्द्र पर जताया विश्वास, नगरीय निकाय चुनाव  के लिए 18 सदस्यीय समिति में दी जगह
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आया मैसेज
सीएम फेस पर लग गई मुहर?: कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं
बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर दोहराई एनपीएस की राशि व जीएसटी क्षतिपूर्ति की मांग.. दिए अहम सुझाव
नवरात्रि का दिख रहा असर: कोरोना के मामले फिर 19 हजार के करीब…. 246 लोगों की मौत, स्वस्थ होने वाले की संख्या घटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनआरडीए के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा-आपका पाप हम भुगत रहे एनआरडीए के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा-आपका पाप हम भुगत रहे
Next Article बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?