ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आया मैसेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeEntertainmentFeaturedNational

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आया मैसेज

By Mohan Rao
Published: November 8, 2024
Share
सलमान खान को फिर मिली धमकी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं।

बता दें हाल के दिनों में सलमान खान को जान से मारने की धमकियां कई बार मिली हैं। बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। सलमान खान के साथ ही गुरुवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है और उसने शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी भरा कॉल किया।

जानिए क्यों मिल रही हैं सलमान खान को धमकियां
सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। साल 2018 में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई, लेकिन दो दिन बाद ही सलमान खान को जमानत पर छोड़ दिया गया। इससे नाराज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान का जानी दुश्मन बना हुआ है।

बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर भिलाई में व्यापारियों में उत्साह, बोले- छत्तीसगढ़ बने आर्थिक शक्ति-केंद्र     
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, उत्तराखंड के कई जिलों में आज स्कूल बंद
वोटर्स स्टूडेंट्स के लिए ऑफर : उंगली पर मतदान का निशान दिखाएं, पंजीयन पर 5000 तक छूट पाएं
राजनांदगांव में 2 हजार सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सहित 226 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन
shreekanchanpath 94 # 16 January 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather : छत्तीसगढ़ में सुबह हल्की ठंड का अहसास, कड़ाके की ठंड के लिए अभी और करना होगा इंतजार
Next Article shreekanchanpath 25 # 08 November 2024

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?