ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआरडीए के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा-आपका पाप हम भुगत रहे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

एनआरडीए के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा-आपका पाप हम भुगत रहे

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
एनआरडीए के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा-आपका पाप हम भुगत रहे
एनआरडीए के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा-आपका पाप हम भुगत रहे
SHARE

पूर्व सीएम का ट्वीट- गर्त में जाता कांग्रेस का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल, मंत्री अकबर बोले- बेवजह महंगा निर्माण, जिम्मेदार डॉ. रमन सिंह
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) के डिफाल्टर होने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ये है गर्त में जाता कांग्रेस का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’, आज कर्ज न चुकाने पर बैंक नया रायपुर की सरकारी संपत्तियों को कब्जे में ले रहा है। कल @bhupeshbaghel सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कर्ज लो घी पियो की आदत से विधानसभा, मंत्रालय, चौक-चौराहे के साथ छत्तीसगढ़ महतारी गिरवी हो जाएगी! पूर्व सीएम के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

ये है गर्त में जाता कांग्रेस का 'छत्तीसगढ़ मॉडल'

आज कर्ज न चुकाने पर बैंक नया रायपुर की सरकारी संपत्तियों को कब्जे में ले रहा है।

कल @bhupeshbaghel सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कर्ज लो घी पियो की आदत से विधानसभा, मंत्रालय, चौक-चौराहे के साथ छत्तीसगढ़ महतारी गिरवी हो जाएगी! pic.twitter.com/KTi03px3nH

— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 18, 2022

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी ट्वीट कर लिखा है- भूपेश है तो कंगाली है, आर्थिक बदहाली है। अटल नगर विकास प्राधिकरण नया रायपुर की परिसम्पत्ति को यूनियन बैंक का 3,17,79,62,793 रुपए, 60 दिनों की नोटिस के बाद भी पिछले एक साल से नहीं पटा पाने के कारण बैंक ने इश्तेहार दे कर कई संप्तत्तियों पर कब्जा ठोंक दिया है। बृजमोहन ने ट्वीट में लिखा है कि भूपेश सरकार कंगाल बदहाल है और पहले से ही 51,000 करोड़ से ज्यादा का कर्जा ले चुकी है। अब कर्जा चुकाने के लिए और ज्यादा कर्जा ले रही है। कहीं ऐसा न हो कि इस सरकार के बेतहाशा भ्रष्टाचार से पूरे छत्तीसगढ़ को गिरवी रखने की नौबत आ जाए। भाजपा नेताओं द्वारा सरकार पर हमला करने के बाद आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने भाजपा नेताओं पर सीधा पलटवार करते हुए कहा कि मांग के आकलन एवं सर्वे किए बगैर निवेश करने और अत्याधिक लागत में निर्माण कराने के लिए पूर्व सरकार के निर्णय के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। इसके लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ही जिम्मेदार हैं। पूर्व सरकार ने कर्जा लिया और अत्याधिक लागत में निर्माण कराया। लागत ज्यादा होने से कीमतें बढ़ गई।

कांग्रेसियों ने कहा- आपका पाप हम भुगत रहें
कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने डॉ. रमन के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि आपके कार्यकाल का पाप है, हम भुगत रहे हैं। जरा खुलकर बताइए लोगों को असलियत क्या है? इधर कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने लिखा है – रमन सिंह जी आपको थोड़ा याद दिला देता हूं। आपके कमीशनखोरी का पाप है। सन 2014-180 करोड़ का लोन, सन 2016- 200 करोड़ का लोन एनआरडीए की जमीन को यूनियन बैंक में गिरवी रख कर लिया गया लोन है। कुल 380 करोड़ लोन, जिसमें अभी 317 करोड़ बकाया है।

यूनियन बैंक का कुल 317 करोड़ रुपए बकाया
दरअसल, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) की माली हालत खराब है। बैंक ने कर्ज न पटाने पर आधा दर्जन से अधिक प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में ले लिया है। यूनियन बैंक की इस कार्रवाई से एनआरडीए में हड़कंप मचा हुआ है। एनआरडीए के अफसरों ने चुप्पी साध ली है। यूनियन बैंक ने कब्जा सूचना जारी की है, जिसमें नवा रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियां हैं। बैंक का कुल 317 करोड़ रुपए बकाया है। बैंक की अनुमति के बगैर यह संपत्तियां अब नहीं बिकेंगी। एनआरडीए संपत्ति को कब्जे में लेने से प्रदेश की सियासत गर्म है। भाजपा-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में सगे भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार… जानिए क्या थी हत्या की वजह
गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, दिनेशचंद्र और रामभाई मोकरिया जीते
50 लाख की लागत से 3800 छत्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधा, बेहतर वातावरण में स्कूली एवं उच्च शिक्षा हेतु सरकार संकल्पित: वोरा
मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत-जापान का संयुक्त समारोह, विशेषज्ञों ने कहा- विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जरूरत है चुनौतियों के समाधान की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लक्ष्मीपति राजू ने संभाली स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी, विधायक देवेंद्र यादव की मौजूदगी में ग्रहण किया पद
Next Article अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?