बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अभिनय की दुनिया में बड़ी हस्ती तो हैं ही साथ ही साथ सोशल मीडिया में भी उनके अद्भुत पोस्ट लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं. अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा चर्चा का कारण बनते हैं क्योंकि वो इस माध्यम के जरिए अपने फैंस बातचीत के साथ-साथ उनसे अपनी जीवन और फिल्मी सफर की कई दिलचस्प घटनाएं भी शेयर करते हैं. आमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हालही में एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इस फोटो की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि ये करीब 45 साल पुरानी है और इसमें अमिताभ एक टाइगर को गोद मे लिए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने ना सिर्फ ये फोटो शेयर करके अपनी फिल्म ‘खून पसीना के 45 साल पूरे होने की। जानकारी दी है बल्कि अभिषेक बच्चन से जुड़ी एक अन्य दिलचस्प घटना भी फैंस से शेयर की है. इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये उस समय की फिल्म के शूटिंग के दौरान ली गई है.

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘खून पसीना के सेट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि एक जिंदा टाइगर के साथ लड़ाई करते हुआ फिल्म ‘खून पसीना के लिए. 45 साल पूरे हुए. चांदीवली स्टूडियोज मुम्बई में और अभिषेक के जन्म की खबर का इंतजार कर रहा था. अमिताभ ने ना सिर्फ ये अनोखी तस्वीर शेयर की बल्कि उस समय की उस घटना का भी जिक्र किया जब अभिषेक पैदा होने वाले थे. इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान जया बच्चन गर्भवती थीं. इस तस्वीर में अमिताभ एक जीवित टाइगर के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं.
बिग बी कई फिल्मों में अहम किरदार निभाते आएंगे नजर
अमिताभ ऐसे ही सोशल मीडिया पर कभी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी घटनाएं और उनकी कविताएं शेयर करते हैं या अपने जीवन के बहुमुल्य अनुभव अपने प्रशंसकों से बंटते हैं. आमिताभ बच्चन के फिल्मों का सफर काफी लंबा रहा है वो अभी भी कई फिल्मों में काम कर रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो अजय देवगन के साथ फिल्म ‘मे डेÓ में नजर आने वाले हैं. साथ ही साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्रÓ में भी अहम किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा वो ‘झुंड में भी काम करते नजर आएंगे. अमिताभ बढ़ती उम्र के बावजूद लगातार नई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं.




