ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mission 2023 : तेलुगू समाज तय करेगा भिलाई नगर का विधायक!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Mission 2023 : तेलुगू समाज तय करेगा भिलाई नगर का विधायक!

By Mohan Rao
Published: June 13, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यदव और पूर्व विधायक प्रे्म प्रकाश पाण्डेय आंध्रप्रदेश के दौरे पर
SHARE

विधायक व पूर्व विधायक के आंध्रप्रदेश दौरे की चर्चा, संभरालू के नाम पर तेलुगू वोटर्स को लुभाने की जुगत

भिलाई Bhilai. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के बीच यहां की राजनीतिक फिजा भी बदलने लगी हैं। खासकर भिलाई नगर विधानसभा में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। यहां के विधायक लोगों के बीच कितने सक्रीय हैं यह तो सभी देख रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके भिलाई नगर के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय की सक्रीयता भी बढ़ गई। भिलाई नगर विधानसभा में सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या तेलुगू समाज से मानी जाती है और इन दिनों विधायक देवेन्द्र यादव व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय खासकर तेलुगू समाज को साधने में लगे हुए हैं। मिशन 2023 के नजरिए से यह दौरा अहम हो सकता है। तो क्या इस बार भिलाईनगर विधायक तेलुगू समाज तय करेगा!

अक्कुपल्ली बीच पर विधायक देवेन्द्र यादव और अक्कुपल्ली पहुंचने पर पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय का आत्मीय स्वागत

दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय दोनों ही आंध्र प्रदेश के दौरे पर है। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पलासा शहर से लगे अक्कूपल्ली में संभरालू का आयोजन हो रहा है। देवी मां की आराधना के महाउत्सव में शामिल होने विधायक देवेन्द्र यादव व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय पहुंच गए हैं। दोनों ही नेता अपने अपने समर्थकों के साथ पलासा पहुंचे हुए हैं। भिलाई नगर विधायक जहां एमआईसी प्रभारी लक्ष्मीपति राजू के साथ हैं तो वहीं पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय पूर्व पार्षद जे श्रीनिवास राव के साथ अक्कूपल्ली में जमें हुए हैं।

संभरालू के नाम पर तेलुगू वोटर्स को लुभाने का पैंतरा तो नहीं
आंध्रप्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संभरालू हर साल होने वाला एक धार्मिक उत्सव है। देवी मां भव्य शोभायात्रा के साथ दिनभर उत्सव का माहौल रहता है। संभरालू के खासमौके पर विधायक देवेन्द्र यादव व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय की आंध्र प्रदेश में मौजूदगी कहीं वोटर्स को लुभाने का पैंतरा तो नहीं। क्योंकि इससे पहले कभी भी यह सुनने या देखने को नहीं मिला कि भिलाई नगर के विधायक व्यक्तिगत टूर पर आंध्रप्रदेश में ऐसी जगह जाएं जहां मई –जून के महीने में तपिश भरी गर्मी रहती है। विधायक का तो ठीक है लेकिन उसी जगह पर पूर्व विधायक का भी पहुंचना आखिर क्या संदेश देता है। खैर जो भी एक बात तो स्पष्ट हो गई है आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में विधायक देवेन्द्र यादव तो जुटे ही हैं वहीं पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

भिलाई नगर विधानसभा में तेलुगू समाज का महत्व
बता दें भिलाई नगर विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा खुर्सीपार क्षेत्र का है जहां तेलुगू समाज की आबादी काफी ज्यादा है। एक अनुमान के अनुसार भिलाई नगर विधानसभा के कुल वोटरों में एक बड़ा हिस्सा तेलुगू समाज के वोटरों का है। ऐसे में इन्हें साधकर ही विधानसभा चुनाव में पार पाया जा सकता है। शायद इस बात का अंदेशा वर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय को भी है। भेंट-मुलाकात के दौरान बालाजी नगर खुर्सीपार में लोगों ने विधायक देवेन्द्र यादव को आंध्रप्रदेश के पलासा आने का निमंत्रण दिया तो उन्होंने इसे स्वीकार किया और वे रेलमार्ग से पलासा पहुंच गए। वहीं पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय को भी तेलुगू समाज के प्रतिनिधियों से निमंत्रण मिला तो वे सड़क मार्ग से आंध्रप्रदेश के पलासा पहुंच गए। माध्यम कोई भी हो विधायक व पूर्व विधायक की मंजिल एक ही निकली। अब भिलाई के इन दो दिग्गजों के एक ही जगह पहुंचने के अलग अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं।

स्वागत से अभिभूत हुए विधायक देवेन्द्र यादव
आंध्रप्रदेश के पलासा पहुंचने के बाद विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने आंध्रप्रदेश के पत्रकारों को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनका पर्सनल विजिट था। संभरालू का उत्सव है और इसके शामिल होकर खुद को काफी भाग्यवान महसूस कर रहा हूं। विधायक देवेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि भिलाई में आंध्रप्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और विधायक होने के नाते सभी से आत्मीय संबंध है। विधायक पलासा की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनतकश हैं और यहां आकर काफी सुकून मिला। विधायक ने यह भी कहा कि दोबारा जब भी मौका मिलेगा वे यहां जरूर आएंगे।

लद्दाख में चीन को जवाब देने के लिए एक्शन में पीएम मोदी की डोकलाम टीम
बीजापुर में प्रधान आरक्षक ने की खुदकुशी, ड्यूटी के दौरान खुद पर दाग ली पांच गोलियां… जांच में जुटी पुलिस
युवा नेता रोहित तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष
बच्चों के सही पोषण और देखरेख के लिए ‘उमंग’ का आयोजन, मंत्री अनिला भेडिय़ा ने की शिरकत
नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के इस स्कूल में मुफ्त मिल रहा यूनिफॉर्म, बैग एवं बुक्स, लाभ का यह अंतिम अवसर भिलाई के इस स्कूल में मुफ्त मिल रहा यूनिफॉर्म, बैग एवं बुक्स, लाभ का यह अंतिम अवसर
Next Article एम्स-रायपुर में छठे रोजगार मेले का आयोजन: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने 184 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र एम्स-रायपुर में छठे रोजगार मेले का आयोजन: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने 184 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?