ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ ‘युवा फेस्ट-2026’, नृत्य ने बांधा समां
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ ‘युवा फेस्ट-2026’, नृत्य ने बांधा समां

By Mohan Rao Published April 25, 2026
Share
SHARE

धमतरी। जिले के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” का दूसरा दिन उत्साह, रंग और सांस्कृतिक उमंग से सराबोर रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी धुनों पर मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की। संयुक्त नृत्य प्रस्तुतियों में युवाओं की ऊर्जा, तालमेल और पारंपरिक अभिव्यक्ति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे मंच पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। ढोल-मांदर की थाप पर प्रस्तुत किए गए लोक नृत्यों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति के साथ दर्शकों की तालियों की गूंज पूरे परिसर में सुनाई देती रही, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ता गया।

कार्यक्रम के दौरान न केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव भी स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बना।

ज्ञात हो कि फेस्ट के पहले दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विविध शैली में रोचक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया था। प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति, भाव-भंगिमा और प्रस्तुति की मौलिकता ने सभी को प्रभावित किया और उन्हें भरपूर सराहना मिली। “युवा फेस्ट-2026” के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, वहीं यह आयोजन आपसी समन्वय, सांस्कृतिक जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao April 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की पकड़ में आया ऑनलाइन अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह,  पांच गिरफ्तार
Next Article Breaking News : बुजुर्ग ने युवक को कुल्हाड़ी से काटा, खुर्सीपार में खून से लथपथ मिली लाश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?