ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की पकड़ में आया ऑनलाइन अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह,  पांच गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की पकड़ में आया ऑनलाइन अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह,  पांच गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 25, 2026
Share
ऑनलाइन सट्टा गिरोह
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 5 मुख्य संचालकों व सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह द्वारा गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन किया जा रहा था।कार्रवाई में 2,70,000 लैपटॉप, मोबाइल, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड सहित नगद राशि जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई। विवेचना में प्रतिदिन लाखों रुपए के लेनदेन एवं आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपए के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है।

दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही के तहत थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के प्रकरण में विवेचना के दौरान एक संगठित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह छत्तीसगढ़, गोवा एवं अन्य राज्यों से संगठित रूप से संचालित हो रहा था।

प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण के आधार पर गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचते हुए 05 अन्य मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन एवं प्रति माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया।

सट्टा का अवैध कारोबार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र सहित गोवा, रायपुर, भिलाई एवं अन्य राज्यों से ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से संचालन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रंगवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवपुरी, रायपुर, सोविंद यादव उर्फ राजू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, संदीप कापसे, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र, अमन अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई तथा 5. हुसैन अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार शामिल हैं। आरोपियों के पास से  3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 1 वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड तथा 2 लाख 70 हजार रुपए नगदी जब्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रेल जांच एवं समन्वित कार्रवाई के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, जिनकी भूमिका सराहनीय रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग एवं साइबर अपराधों से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर
आयुष्मान खुराना का फैंस के लिए संदेश, 2021 में पहली प्राथमिकता प्यार को देने की कोशिश करें
समर वेकेशन में बढ़ी डिमांड, अब 16 कोच के साथ चलेगी बिलासपुर- नागपुर वन्देभारत एक्सप्रेस
राजीव गांधी फाउंडेशन समेत 3 ट्रस्ट की फंडिंग की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
भाजपा किसान मोर्चा में दक्ष वैद्य साहू को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सपनों को मिली पक्की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी सपनों को मिली पक्की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी
Next Article लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ ‘युवा फेस्ट-2026’, नृत्य ने बांधा समां

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?