भिलाई। पुराने विवाद में मारपीट के चार दिन बाद युवक की मौत हो गई। 25 जुलाई की इस घटना में युवक पर पाना पेंचिस से वार किया गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच युवक की मौत होने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। यह पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 26 को लगभग 6:00 बजे शाम को स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के आर्य नगर कोहका पानी टंकी के पास पुराने विवाद पर श्रेयान्स राजमन उर्फ़ बाबू भाई (23) के द्वारा कुमार सोनवानी (27) निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका मारपीट की। इस दौरान बाबू भाई ने गाड़ी के चक्का खोलने वाले पाना पेंचिस से कुमार पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमार सोनवानी का इलाज के दौरान 29-07-26 के रात 8:00 बजे मौत हो गई। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने हत्या के अपराध की धारा 103 बीएनएस जोड़ी जाकर फरार आरोपी श्रेयांश राजमन को जबलपुर से अभिरक्षा में लिया।





