ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आप भारत गैस के कस्टमर्स हैं तो हाई और हैलो से करें सिलेंडर बुक: इन तीन तरीकों से हो सकती है आपकी बुकिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आप भारत गैस के कस्टमर्स हैं तो हाई और हैलो से करें सिलेंडर बुक: इन तीन तरीकों से हो सकती है आपकी बुकिंग

By @dmin
Published: July 31, 2020
Share
If you are a customer of Bharat Gas, then do cylinder book with high and hello: your booking can be done in these three ways
If you are a customer of Bharat Gas, then do cylinder book with high and hello: your booking can be done in these three ways
SHARE

भिलाई। कोरोना काल में बीपीसीएल द्वारा अपने गैस उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग व पेमेंट के ऑप्शन दे रही है। कैश का लेन देन कम से कम हो इसके लिए बीपीसीएल छत्तीसगढ़ सर्कल में एक माह का अवेयरनेस प्रोग्राम चला रही है। इसके तहत अपने उपभोक्ताओं को वाट्सएप के जरिए गैस बुकिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है जो कि बेहद आसान विकल्प है। इसके अलावा मिस्डकॉल से भी गैस की बुकिंग पल भर में जाती है। तीसरे ऑप्शन के तौर पर आईवीआरएस सिस्टम है जिसके जरिए गैस बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।

Contents
  • ऐसे करें वाट्सएप के जरिए बुकिंग
  • छत्तीसगढ़ में हैं 9 लाख उपभोक्ता

अवेयरनेस प्रोग्राम को लेकर भारत पेट्रोलियम रायपुर के प्रादेशिक प्रबंधक एलपीजी मयंक प्रियदर्शी ने आज अपने भिलाई प्रवास के दौरान प्रगति गैस एजेंसी के कार्यालय में जानकारी दी। इस दौरान प्रगति गैस एजेंसी के संचालक संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मयंक प्रियदर्शी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियां टेक्नॉलजी का ज्यादा से ज्यादा और बेहतर इस्तेमाल कर रही हैं। भारत गैस ने अपने एलपीजी गैस सिलिंडर कस्टमर्स के लिए वॉट्सऐप के जरिए बुकिंग करने की सुविधा शुरू की है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर उम्र के लोग कर रहे हैं। भारत गैस ने बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर -1800224344 जारी किया है। इस नंबर को अपने स्मार्टफोन में सेव कर उपभोक्ता वाट्सएप के जरिए बड़ी ही आसानी से गैस बुकिंग कर सकता है। यही नहीं बुंकिंग के बाद वाट्सएप में ही पेमेंट ऑप्शन का लिंक भी मिलता है जिसके जरिए भुगतान भी हो जाता है। इसे कैश के लेनदेन से छुटकारा मिलता है। इसकें अलावा बीपीसीएल ने मिस्डकॉल सर्विस के लिए 7710955555 नंबर तथा आईवीआरएस के लिए 7715012345 व 7718012345 नंबर है।

ऐसे करें वाट्सएप के जरिए बुकिंग

मयंक प्रियदर्शी ने बताया कि भारत गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए हाई य हैलो टाइप करना होगा। हाई या हैलो टाइप करते ही आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी। इसके बाद तुरंत ऑप्शन आएंगे। इसके बाद 1 टाइप करने पर पेमेंट ऑप्शन आता है। ऑनलाइन पेमेंट करना है तो 1 टाइप करें और नहीं 2 टाइप करना है। यदि आपने ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन चुना तो आपके वाट्सएप पर अमेजॉन पे, फोन पे, गुगल पे सहित अन्य पेमेंट ऑप्शन आ जाएंगे। इसके जरिए आप तत्काल पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट नहीं करना चाहते तो कैश ऑन डिलवरी का ऑप्शन भी ले सकते हैं। इसके बाद आपका रिफिल दो से तीन वर्किंग डेज में आपके घर पर पहुंच जाएगा। इसी प्रकार मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए दिए गए नंबर पर एक मिस कॉल करते ही आपका रिफिल बुक हो जाता है।

छत्तीसगढ़ में हैं 9 लाख उपभोक्ता

मयंक प्रियदर्शी ने बताया कि भारत गैस के पूरे छत्तीसगढ़ में 9 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से फिलहाल 14800 उपभोक्ता वाट्सएप के जरिए बुकिंग करा रहे हैं। कंपनी का प्रयास है कि हमारे सभी उपभोक्ता आसान बुकिंग विकल्पों से ही गैस बुक करें और काउंटर पर आने से बचें। इसके लिए माह भर का अवेयरनेस प्रोग्राम चला रहे हैं और उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी भी हमारे 50 फीसदी उपभोक्ता काउंटर पर मेनुअली बुकिंगक करा रहे हैं जिससे उन्हे अनावश्यक परेशानी होतीर है। वाट्सएप सुविधा को शुरू करने से हम अपने कस्टमर्स के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में आदमखोर तेंदुआ ने बनाया महिला को अपना शिकार…
गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर
दुर्ग की बेटी ने बनाया तैराकी में रिकार्ड, 8 घंटे लगातार तैरकर दर्ज कराया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम
अबुझमाढ़ की आंगनबाडिय़ों में माताओं के सहयोग से तैयार हुई पोषण वाटिकाएं…. बच्चों के पोषण स्तर में हो रहा है तेजी से सुधार…. महिलाओं में खून की कमी भी हो रही है दूर
रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर : दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस हुई रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंडाल पर मास्क पहनकर नहीं आने वाले दर्शनार्थी के खिलाफ हो कार्रवाई: आदित्य सिंह
Next Article Commissioner Rituraj Raghuvanshi inspected Kovid Care Center आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: सीसीटीवी कैमरा और मुख्य कंट्रोल सिस्टम को चालू करवाकर किया जांच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?