ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: सीसीटीवी कैमरा और मुख्य कंट्रोल सिस्टम को चालू करवाकर किया जांच
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: सीसीटीवी कैमरा और मुख्य कंट्रोल सिस्टम को चालू करवाकर किया जांच

By @dmin Published July 31, 2020
Share
Commissioner Rituraj Raghuvanshi inspected Kovid Care Center
Commissioner Rituraj Raghuvanshi inspected Kovid Care Center
SHARE

भिलाई। कचांदुर स्थित कोविड केयर सेंटर के वार्डों की सेनिटाइजिंग पूर्ण हो चुकी है। अब इन वार्डों को तभी खोला जाएगा। जब कोरोना के मरीजों को यहां लाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे समय-समय पर इस कोविड सेंटर का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं! नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज अधिकारियों के साथ कचांदुर स्थित कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वार्डों की सफाई, बिजली, पानी, पंखा, सीसीटीवी, मुख्य कमांड सिस्टम का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। चिकित्सक टीम से बातचीत करने के लिए वार्डों के बाहर गैलरी के बाहर बरामदे में लगाई गई साउंड सिस्टम को चालू करवाकर चेक किया गया। एक साथ दो से तीन लोगों की एक ही समय में बातचीत होने पर आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।

Contents
माइक सिस्टम के जरिए होगी बातचीतमरीज को दिया जाएगा दैनिक जरूरी सामानपीछे के द्वार से होगी मरीजों की एंट्रीकोविड केयर सेंटर पूर्ण रूप से तैयार

आयुक्त ने वार्ड में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए वार्डों के लिए जाने वाले गैलरी में लगाई गई सीसीटीवी कैमरे और उनके फुटेज को चेक किया। सेंट्रल कमांड रूम ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कम्प्यूटर और ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कतों एवं कैमरे या माइक में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल तकनीकी टीम को सूचना देने भी कहा।

माइक सिस्टम के जरिए होगी बातचीत

डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड ब्वाय/केयर टेकर माइक सिस्टम के जरिए बातचीत करेंगे। इसके लिए वार्ड के बाहर बरामदे पर माइक सिस्टम लगाया गया है। जिससे केयर टेकर/वार्ड ब्याय मरीजों को किसी भी परेशानी होने पर अपने वार्ड के माइक का बटन दबाकर सेंट्रल कमांड रूम में बैठे चिकित्सकों को सूचना देंगे। इसी सिस्टम के जरिए ही वार्डों में ड्यूटी करने वाले चिकित्सक और नर्सिंग स्टॉफ को फीडबैक मिलेगा।

मरीज को दिया जाएगा दैनिक जरूरी सामान

आयुक्त ने भर्ती होने वाले सभी मरीजों को दिए जाने वाले दैनिक जरूरत के सामान जैसे नहाने और कपड़ा धोने का साबुन, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, सैनिटाइजर और मास्क का अवलोकन किया। पैकेट बनाते समय सामग्री में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र सिंह, उपायुक्त तरूणपाल लहरे, जोन-2 की आयुक्त पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

पीछे के द्वार से होगी मरीजों की एंट्री

कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की टीम और कोरोना के मरीजों के आने-जाने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है। मरीजों को कोविड सेंटर के पीछे के गेट से वार्ड तक लेकर जाएंगे, क्योंकि पीछे के द्वार से रैंप भी बना हुआ है और यहां से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तल जाने का रास्ता भी है। डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय हॉस्पिटल के मुख्य प्रवेश द्वार से एंटी करेंगे।

कोविड केयर सेंटर पूर्ण रूप से तैयार

प्रत्येक वार्डों को सेनिटाइजिंग किया जा चुका है जैसे-जैसे कोरोना के मरीज आएंगे। उसके हिसाब से वार्डों को खोलकर भर्ती किया जाएगा। ग्राउंड फलोर में 4 वार्ड है। जिसमें आइसोलेशन वार्ड भी है! प्रथम तल में वार्ड क्रमांक 4-12 हैं। द्वितीय तल में वार्ड क्रमांक 13-20 है एवं तृतीय तल में वार्ड क्रमांक 23-26 है! यह सभी वार्ड पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 31, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article If you are a customer of Bharat Gas, then do cylinder book with high and hello: your booking can be done in these three ways आप भारत गैस के कस्टमर्स हैं तो हाई और हैलो से करें सिलेंडर बुक: इन तीन तरीकों से हो सकती है आपकी बुकिंग
Next Article Raipur division's goods trains will run with the powerful engine made in India WAG 12: speed will be like this भारत में बने शक्तिशाली इंजन WAG- 12 से दौड़ेगी रायपुर मंडल की मालगाडिय़ा : रफ्तार होगी ऐसी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?