ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अबुझमाढ़ की आंगनबाडिय़ों में माताओं के सहयोग से तैयार हुई पोषण वाटिकाएं…. बच्चों के पोषण स्तर में हो रहा है तेजी से सुधार…. महिलाओं में खून की कमी भी हो रही है दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अबुझमाढ़ की आंगनबाडिय़ों में माताओं के सहयोग से तैयार हुई पोषण वाटिकाएं…. बच्चों के पोषण स्तर में हो रहा है तेजी से सुधार…. महिलाओं में खून की कमी भी हो रही है दूर

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
Nutrition gardens prepared with the help of mothers in the Anganwadis of Abujhmad
Nutrition gardens prepared with the help of mothers in the Anganwadis of Abujhmad
SHARE

रायपुर। भोजन की थाली में बच्चों को पोषक अन्न के साथ-साथ हर रोज ताजी, स्वादिष्ट और हरी-हरी सब्जियां भी परोसी जा सके इसके लिए अबुझमाड़ के ओरछा-3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने मिलकर जब पोषण वाटिका तैयार करने की पहल की, तो बच्चों की माताएं भी उनका हाथ बंटाने के लिए सामने आ गईं। किसी ने श्रमदान किया, तो किसी ने बीज लाकर दिए तो कोई अपनी बाड़ी से नार और पौधे ले आया। सबके सहयोग से तैयार इस पोषण वाटिका से अब हर रोज ताजी सब्जियां निकल रही हैं।
महिला बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ओरछा-3 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सूरज जैन और सहायिका सुंदरी पुरव को पोषण वाटिका तैयार करती देख बच्चों की माताएं भी सहयोग के लिए प्रेरित हुईं। वे इस बात को लेकर खुश थी कि उनके बच्चों को पहले ही गर्म भोजन दिया जा रहा है, अब वाटिका के जरिये पोषक सब्जियां भी मिल जाएंगी। श्रीमती सुखद, श्रीमती कमली, श्रीमती जयबती, श्रीमती सुखमती, श्रीमती गायत्री ने मिलकर पोषण वाटिका तैयार करने में मदद की। उन्होंने मिलकर श्रमदान किया और बीजों की व्यवस्था भी की। इन सभी के सहयोग से कांदा भाजी का नार, केले का पौधा, पपीता का पौधा लाकर बाड़ी में रोपा गया। समय-समय पर सब्जियां तोड़कर सहायिकाओं को उपलब्ध कराने का जिम्मा भी माताओं ने ले लिया। इससे आंगनबाड़ी के हितग्राहीयों की पोषण में सुधार हुआ है। पोषण वाटिका निर्माण का उद्देश्य बच्चों एवं गर्भवती माताओं में एनीमिया और कुपोषण को दूर करना है, ताकि कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।
इसी तरह ओरछा सेक्टर के ही आंगनबाड़ी केन्द्र पाला हुड़बटुम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रूपा पटेल एवं सहायिका श्रीमती कारे बड़े ने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर पोषण वाटिका तैयार की है। वहां भी बच्चों की माताओं ने उनका सहयोग किया, जिनमें श्रीमती अमिता, श्रीमती पाण्डो, श्रीमती सोनाप, श्रीमती रामबती, श्रीमती बुधरी आदि शामिल हैं। इस वाटिका में माताओं के सहयोग से बैगन के पौधे, चेच भाजी, केले का पौधा पपीते के पौधे लाकर रोपे गए हैं। इस आंगनवाड़ी केंद्र के हितग्राहियों के पोषण में सुधार हो रहा है। ग्राम के बच्चे कि संजय, अनिता, काव्या, रिंकु आदि सुपोषित बनने की राह में है।

आम की विभिन्न किस्मों से होंगे रू-ब-रू, 6 से 8 जून तक राजधानी में होगा आम महोत्सव
मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़े ग्रामीण, शिकायतों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान
Breaking News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, लोकल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल… यात्रा से पहले देखे लें सूची
CG News : घर में घुसकर सा रही महिला को हाथी ने उठाकर पटका, मौके पर मौत… दहशत में ग्रामीण
केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Power supply will be strong in Patharia, Mungeli, Takhatpur area पथरिया, मुंगेली, तखतपुर क्षेत्र में मजबूत होगी विद्युत आपूर्ति…. लगाया गया 3.88 करोड़ का नया ट्रांसफार्मर
Next Article Durga Self Help Group of Baikunthpur got a profit of more than 2 lakh rupees from the livelihood of fisheries मत्स्य पालन की आजीविका से बैकुंठपुर के दुर्गा स्व सहायता समूह को हुआ 2 लाख रुपये से अधिक का लाभ… बिहान से मिली आर्थिक उन्नति की राह

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?