ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

By @dmin
Published: May 26, 2020
Share
खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
SHARE

कैनबरा/नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में कायम है और इसके वैक्सीन को लेकर लगातार कवायदें जारी हैं। अमेरिका की एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण की दवा का मनुष्यों में परीक्षण शुरू करने की घोषणा की और इस महामारी की इसी वर्ष दवा आने की उम्मीद जताई है।
बायोटेक्नोलॉजी कंपनी ‘नोवावैक्स’ के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. ग्रिगोरी ग्लेन ने बताया कि कंपनी ने पहले चरण का परीक्षण शुरू कर दिया है जिसमें मेल्बर्न और ब्रिस्बेन शहरों के 131 स्वयंसेवियों पर दवा का परीक्षण किया जाएगा।
ग्लेन ने ‘नोवावैक्स के मैरीलैंड स्थित मुख्यालय से ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम दवा और टीकों का साथ-साथ यह सोच कर निर्माण कर रहे हैं कि हम दिखा पाएंगे कि यह कारगर है और वर्ष के अंत तक इसे लोगों के लिए उपलब्ध करा सकेंगे।
गौरतलब है कि चीन , अमेरिका और यूरोप में करीब दर्जन भर प्रायोगिक दवाएं परीक्षण के प्रारंभिक चरण हैं अथवा उनका परीक्षण शुरू होने वाला है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कोई भी दवा सुरक्षित और कारगर साबित होगी भी या नहीं लेकिन कई दवाएं अलग-अलग तरीकों से काम करती हैं और भिन्न तकनीकों से बनाई गई हैं, इससे इस बात की उम्मीद बढ़ी है कि इनमें से कोई दवा सफल हो सकती हैं।
‘नोवावैक्स’ ने पिछले माह असोसिएट प्रेस (एपी) से कहा था, हम जो दवा बनाते हैं उसमें हम वायरस को हाथ भी नहीं लगाते लेकिन अंतत: यह रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए किसी वायरस जैसा ही प्रतीत होता है। उन्होंने कहा, यह वही तरीका है जिससे नोवावैक्स नैनोपार्टिकल जुकाम की दवा तैयार करती है।

भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस : सुप्रीम कोर्ट के जज हुए शामिल, बोले- भारतीय न्यायप्रणाली की रीड है डिस्ट्रिक्ट कोर्ट
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार में बालोद जिले में ड्रोन दीदियों ने दिखाई आधुनिकता की झलक
विसर्जन जुलूस में बोलेरो से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, जशपुर में पुलिस ने भेजा जेल
तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान 3.0” का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mishal of service: Distribution of fruits and cold nuts to migrant laborers for 9 consecutive days सेवा की मिशाल: प्रवासी मजदूरों को लगातार 9 दिनों तक किया फल व ठंडे मट्टे का वितरण
Next Article महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?