ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विसर्जन जुलूस में बोलेरो से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, जशपुर में पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

विसर्जन जुलूस में बोलेरो से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, जशपुर में पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: September 7, 2025
Share
भीड़ पर बोलेरो चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ पर बोलेरों दौड़ाने वाले चालक सुखसागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी चालक सुखसागर दास को घटना दिनांक को ही पुलिस ने ले लिया था, हिरासत में, अत्यधिक घायल होने से अंबिकापुर में इलाज चल रहा था। ठीक होने पर पुलिस ने आरोपी सुखसागर दास को विधिवत गिरफ्तार जेल भेज दिया है। आरोपी चालक सुखसागर दास के  विरुद्ध थाना बगीचा में BNS की धारा 281, 125(A), 105 के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें 2 सितंबर को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जूरुडांड में ग्रामीणों के द्वारा रात्रि करीबन 11.00 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु ले जाया जा रहा था। इस दौरान विसर्जन रैली में लगभग 100 -150,ग्रामीण शामिल थे व पीछे ट्रैक्टर व डीजे चल रहा था। इस दौरान ग्राम कुदमुरा निवासी सुखसागर दास नशे में धुत होकर अपने बोलेरो वाहन क्रमांक CG 15 CR1429 को तेजी से चलाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों पर चढ़ा दिया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

घटना के सूचना मिलने पर पुलिस  व प्रशासन की टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। साथ ही  जिले के कलेक्टर  रोहित व्यास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह, के द्वारा घटना स्थल पहुंच कर अन्य अधिकारियों साथ मामले की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए घायलों के उचित ईलाज की व्यवस्था की गई थी। पुलिस के द्वारा घटना स्थल से ही आरोपी वाहन चालक सुखसागर दास को अभिरक्षा में लिया गया था। आरोपी चालक सुखसागर दास भी घायल था, अतः पुलिस के द्वारा शासकीय अस्पताल अंबिकापुर में उसका इलाज कराया जा रहा था। उसके ठीक होने पर पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई। आरोपी सुखसागर दास ने अपना अपराध स्वीकार किया। प्रर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जूरुडांड में गणेश विसर्जन के दौरान नशे में अपनी बोलेरो गाड़ी से लोगों को कुचलने वाले आरोपी सुखसागर को इलाज के पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, नशे में वाहन चलने  वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी 

टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, “टाइगर” फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !’
शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण
बस्तर ओलंपिक-2024 : बस्तर संभाग के सभी विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तिथि घोषित, पढ़ें पूरा शेड्यूल
कोरोना संकट: एक ही आश्रम के 67 लोग कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप
दुर्ग भिलाई के आंध्र उत्कल वासियों की मांग…. पुरी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का आंध्रप्रदेश के पलासा स्टेशन पर मिले स्टॉपेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विसर्जन जुलूस में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त किए 4 डीजे वाहन व 1 लाईट ट्रस्ट सेट
Next Article श्री रामलला के दर्शन करअयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?