ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस : सुप्रीम कोर्ट के जज हुए शामिल, बोले- भारतीय न्यायप्रणाली की रीड है डिस्ट्रिक्ट कोर्ट
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस : सुप्रीम कोर्ट के जज हुए शामिल, बोले- भारतीय न्यायप्रणाली की रीड है डिस्ट्रिक्ट कोर्ट

By Mohan Rao Published July 29, 2024
Share
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर में रविवार को भारत में जिला न्यायपालिका की वर्तमान चुनौतियों व भूमिका पर राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस आयोजित किया गया। उक्त ऐतिहासिक व अभूतपूर्व राज्यस्तरीय कान्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई पहुंचे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश विकम नाथ व न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा रहे। उक्त राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस इस मामले में ऐतिहासिक रहा है कि छत्तीसगढ राज्य के न्यायिक इतिहास में उच्च न्यायालय में आयोजित कान्फ्रेंस में प्रथम बार माननीय उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायमूर्तिगणों द्वारा एक साथ भागीदारी की गई। राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बीआर गवई ने जिला न्यायपालिका के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सभी न्यायाधीश एक न्यायिक परिवार है और इसमें कोई अधीनस्थ नहीं है। न्यायमूर्ति ने जिला न्यायपालिका की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि जिला न्यायपालिका न्यायिक प्रणाली की रीढ और आधार है और बिना मजबूत जिला न्यायपालिका के मजबूत न्यायिक प्रणाली की कल्पना नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति ने जिला न्यायपालिका के लिए आधारभूत संरचना, आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी ज्ञान पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी जिला न्यायपालिका के लिए आवश्यक है और धीरे-धीरे न्यायपालिका को वर्चुअल कोर्ट की तरफ जाना है, जिसके लिए आधुनिक तकनीकी ज्ञान व संसाधनों से सुसज्जित होना आवश्यक है।

न्यायाधीश को शिष्टता के साथ सुनवाई करनी चाहिए
न्यायमूर्ति बीआर गवई ने एक आदर्श न्यायाधीश द्वारा धारित किए वाले गुणों के बारे में बताया कि न्यायाधीश को शिष्टता के साथ सुनवाई करनी चाहिए बुद्धिमत्ता के साथ उत्तर देना चाहिए, सौम्यता के साथ विचार करना चाहिए और निष्पक्षता के साथ निर्णय करना चाहिए। न्यायमूर्ति द्वारा बताया गया कि न्यायाधीशों को सामाजिक आर्थिक न्याय पर बल देना चाहिए और जेल में निरूद्ध बंदियों की संख्या और उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित जमानत आवेदनों के संदर्भ में विशेष रूप से व्यक्त किया गया कि बंदियों को जमानत देना एक नियम है जबकि जमानत निरस्त करना एक अपवाद है।

न्यायाधीश का आचरण कोर्ट के अंदर महत्वपूर्ण
कॉन्फ्रेंस के विशिष्ठ अथिति न्यायमूर्ति विकम नाथ ने कहा कि एक न्यायाधीश का आचरण कोर्ट के अंदर बहुत महत्वपूर्ण होता है और एक न्यायाधीश को न्यायालय में बोलते हुए बहुत ही सतर्क रहना चाहिए। न्यायमूर्ति ने जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान में कुशल होने पर बल दिया और बताया कि न्यायाधीशगण का कार्य दैवीय कृत्य है और इसका बहुत सतर्कता और सावधानी से न्यायसंगत तरीके से निर्वहन किया जाना चाहिए। इस मौके पर न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि जिला न्यायपालिका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एक सशक्त व निडर जिला न्यायपालिका ही जमीनी स्तर पर लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में और न्याय प्रदान करने में सक्षम होगी। न्यायमूर्ति ने इस बात पर बल दिया कि न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को संरक्षित व सवर्धित करने में व लोगों को समय पर न्याय प्रदान करने में जिला न्यायपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण है।

सामूहिक प्रयासों से बनेगी प्रभारी जिला न्यायपालिका
छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति विकम नाथ, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा का विशिष्ट रूप से आभार व्यक्त किया गया। माननीय न्यायमूर्ति ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हम एक सशक्त व प्रभावी जिला न्यायपालिका को सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि आज की यह कान्फ्रेंस अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेगा और हम लोग जिला न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियों को और बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम होंगे तथा और अधिक सशक्त व प्रभावी जिला न्यायपालिका बनाने की दिशा में अग्रसर होंगे। इस राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र के समापन पर माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

उद्घाटन सत्र के बाद हुआ तकनीकी सत्र
उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति दीपक तिवारी द्वारा जिला न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियों से निपटने के संबंध में विस्तार से व्याख्यान दिया गया और जिला न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियों से निपटने के लिए तथा जिला न्यायपालिका को प्रभावी बनाने के लिए उपायों व प्रावधानों की चर्चा की गई और प्रतिभागियों के साथ समूह चर्चा की गई। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल द्वारा समापन सत्र का उद्बोधन दिया गया इस एतिहासिक राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस के सफलता व उपलब्ध्यिों को रेखांकित किया गया। अंत में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा इस कान्फ्रेंस में उपस्थित उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, जिला न्यायपालिका के प्रतिभागी सदस्यों उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय की पहल से सरगुजा संभाग को मिली 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात
Next Article बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका : आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट का पटना हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक से इनकार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?