ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला
दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की सीबीआई जांच अदालत की निगरानी में कराने वाली याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने इस मामले को 12 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। बता दें कि दिशा की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। इसी कारण सालियान के मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग उठती रही है।

Supreme Court posts for October 12 the hearing of a plea seeking a court-monitored Central Bureau of Investigation probe into the death of Disha Salian, former manager of Sushant Singh Rajput

— ANI (@ANI) October 8, 2020

क्या है याचिकाकर्ता की अपील
पुनीत कौर ढांडा ने वकील विनीत ढांडा के माध्यम से अदालत में याचिका दायर करके मुंबई पुलिस से मामले में डिटेल जांच रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देश देने की मांग की है। बताया गया है कि दिशा की केस फाइल गायब है या हटा दी गई है। ढांडा ने अदालत से अपील की है कि यदि अदालत ने इसे असंतोषजनक पाया तो मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा जा सकता है।

लॉकडाउन खत्म होने पर शादी करने वाली थीं दिशा
दिशा की आठ जून को मुंबई के मलाड पश्चिम में रीजेंट गैलेक्सी की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। याचिका में कहा गया है कि घटना के एक हफ्ते बाद 14 जून की सुबह सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे शक पैदा होता है। याचिका में कहा गया है कि दिशा अभिनेता रोहन राय के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों लॉकडाउन के बाद शादी करने वाले थे।

जब दिशा की जिंदगी में सब सही था तो क्यों की आत्महत्या
याचिका में कहा गया है कि मुंबई पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, परिवार इस रिश्ते से खुश था और लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहा था। लॉकडाउन से ठीक पहले दिशा और रोहन ने मलाड वेस्ट की रीजेंट गैलेक्सी में टू बीएचके फ्लैट लिया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुशांत और दिशा की मौत आपस में जुड़ी हुई है। 

आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इन विटामिन्स का सेवन…
Big News: छत्तीसगढ़ लगातार रच रहा है नये कीर्तिमान, सरकार का स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष फोकस
Bhilai Big Breaking : खुर्सीपार में सनकी शख्स ने पत्नी व तीन बेटियों को मारी तलवार, एक बेटी की मौत… पत्नी सहित दो बेटियों की हालत गंभीर
Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, सीएम बघेल ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभांरभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी का अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन, अफगान शांति प्रक्रिया को रहेगा भारत का समर्थन पीएम मोदी का अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन, अफगान शांति प्रक्रिया को रहेगा भारत का समर्थन
Next Article केंद्र ने कोरोना गाइडलाइंस में किया बदलाव, 12 चुनावी राज्यों में राजनैतिक रैलियों की दी अनुमति केंद्र ने कोरोना गाइडलाइंस में किया बदलाव, 12 चुनावी राज्यों में राजनैतिक रैलियों की दी अनुमति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?