ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी का अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन, अफगान शांति प्रक्रिया को रहेगा भारत का समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पीएम मोदी का अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन, अफगान शांति प्रक्रिया को रहेगा भारत का समर्थन

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
पीएम मोदी का अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन, अफगान शांति प्रक्रिया को रहेगा भारत का समर्थन
पीएम मोदी का अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन, अफगान शांति प्रक्रिया को रहेगा भारत का समर्थन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगान शांति वार्ताकार के पक्षकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला को गुरुवार को यह सुनिश्चित किया कि भारत लगातार अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया का समर्थन करता रहेगा। हाई काउंसिल फॉर नेशनल रिकंसिलिएशन इन अफगानिस्तान के चेयरमेन अब्दुल्ला ने शांति प्रक्रिया और कतर के दोहा में अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच चल रही वार्ता को लेकर पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात कर चर्चा की।
अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा- गणतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर खुशी हुई। हमारे दोस्ताना चर्चा के दौरान हमने अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया को लेकर ताजा हालात, दोहा में वार्ता और शांति प्रयासों को लेकर भारत की मदद पर बात की।
एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला ने कहा- पीएम मोदी ने शांति प्रक्रिया और अफगानिस्तान को भारत की तरफ से लगातार समर्थन का आश्वासन दिया। मैं उन्हें और भारत की जनता को आमंत्रण और आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया को लेकर भारत की सैद्धांतिक पॉजिशिन के लिए भी धन्यवाद देता हूं।
दोहा वार्ता को लेकर समर्थन जुटाने के लिए क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों तक पहुंचने की रणनीति के तहत अब्दुल्ला मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। पिछले हफ्ते तीन दिवसीय इस्लामाबाद का दौरा करने के बाद अब्दुल्ला नई दिल्ली पहुंचे हैं।
उनका इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (आईडीएसए) में एक स्पीच डिलीवर करने का कार्यक्रम भी है, इसके साथ ही वे शुक्रवार विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे।
भारत पहुंचने से पहले अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा कि भारत अफगानिस्तान का एक रणनीतिक साझीदार है। उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है और वे क्षेत्रीय सहमति की जरूरतों और अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया में समर्थन के लिए भारतीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राज्य में 25 वर्षों में बनी 40 हजार किमी सड़कें
इस साल होंगे चार नेशनल लोक अदालत, न्यायाधीशों ने बैठक कर निर्धारित की तिथियां….. जाने कब कब लगेगा नेशनल लोक अदालत
Breaking News : कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख बरामद, जांच में जुटी पुलिस
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ, निजी डॉक्टरों और अस्पतालों को जारी किया निर्देश…. होम आईसोलेशन व निजी अस्पतालों के मरीजों को लेकर कही यह बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, दो शव चारपाई पर टांगे, एक पंखे के हुक से
Next Article दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?