ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुफ्त में सिगरेट देने से मना किया तो बदमाशों ने कर दी दुकानदार की हत्या, गला घोंटकर कुएं में फेंकी लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुफ्त में सिगरेट देने से मना किया तो बदमाशों ने कर दी दुकानदार की हत्या, गला घोंटकर कुएं में फेंकी लाश

By Mohan Rao
Published: November 6, 2022
Share
हत्या के आरोपी
SHARE

रायपुर। राजधानी में मामूली बात पर दुकानदार की बेरहमी से हत्या कर दी। मुफ्त में सिगरेट देने से मना किया तो दुकानदार की गला घोंटकर हत्या करने के बाद कुएं में लाश फेंक दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना माना थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली चना मुर्रा दुकान चलाने वाले बीरेन्द्र बर्मन देर शाम तक घर पर नहीं लौटे। दुकानदार के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन 4 नवंबर को बनरसी गांव के एक कुएं में बीरेंद्र बर्मन की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बनरसी गांव निवासी रूपेश यादव 3 नवंबर को बिरेन्द्र बर्मन की दुकान में देखा गया था। शक के आधार पर रूपेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके उसने बताया कि वह और उसका दोस्त कोमल यादव बीरेंद्र की दुकान पर मुर्रा खरीदने गए थे। इस दौरान कोमल यादव ने बीरेन्द्र बर्मन से सिगरेट मांगी। सिगरेट देने के बाद जब बीरेन्द्र बर्मन ने पैसे मांगे तो कोमल ने कह दिया कि बाद में दे देगा। बीरेन्द्र ने मुफ्त में सिगरेट देने से मना किया तो विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने बीरेन्द्र को बुरी तरह से पीटा और रूपेश यादव ने अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंट दिया। लाश को कुएं में फेंक दिया। रूपेश यादव के बयान के बाद पुलिस ने कोमल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।

लॉकडाउन में इस सूपर बाजार में बेधड़क हो रही थी बिक्री…. निगम टीम की दबिश… लगाया जुर्माना
राजीव के हत्यारों को पकडऩे की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 2018 की तूलना में इस बार कम हुआ मतदान… जानिए कितने फीसदी का रहा अंतर
सुशांत मामला: बिहार के डीजीपी का आरोप- मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी
BIG NEWS : त्योहारी सीजन में RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर हुई बढ़ोत्तरी… जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आखिरी मैच से पहले ही भारत पहुंचा विश्वकप के सेमीफाइनल में, उलटफेर का शिकार हुई दक्षिण आफ्रिका
Next Article राज्योत्सव में वनवासियों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन राज्योत्सव में वनवासियों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?