ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आखिरी मैच से पहले ही भारत पहुंचा विश्वकप के सेमीफाइनल में, उलटफेर का शिकार हुई दक्षिण आफ्रिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आखिरी मैच से पहले ही भारत पहुंचा विश्वकप के सेमीफाइनल में, उलटफेर का शिकार हुई दक्षिण आफ्रिका

By Mohan Rao
Published: November 6, 2022
Share
Teem India
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ। नीदरलैंड्स टीम ने साउथ अफ्रीका को आखिरी लीग मैच में करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। जबकि भारत का अपना आखिरी मैच बाकि है। इधर साउथ आफ्रिका की हार से पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कमजोर नीदरलैंड्स टीम ने साउथ अफ्रीका को 13 रनों से करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम अपना चौथा मैच खेले बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पाकिस्तान व बांग्लादेश के मैच का विजेता सीधे सेमी फाइनल में प्रवेश करेगा।

फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ्रीका टीम
साउथ अफ्रीका टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप में चोकर्स साबित हुई है। उसके पास यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका था। सामने कमजोर नीदरलैंड्स टीम थी, लेकिन अफ्रीकी टीम एक बार फिर मौका भुना नहीं सकी। मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस भी जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी।  पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स टीम ने 4 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बना दिया। टीम के लिए कॉलिन एकरमेन ने 26 बॉल पर ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली। इनके अलावा स्टीफन मेबर्ग ने 37 और टॉम कूपर ने 35 रन बनाए।

इसके बाद 159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। बीच में टीम संभली भी, लेकिन आखिर में आकर एकदम लड़खड़ा गई। अफ्रीकी टीम ने 112 से 141 के बीच 8 विकेट गंवाए और मैच हाथ से निकल गए। अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच गंवा दिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन रिली रोसो ने बनाए।

मुख्यमंत्री साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, एक क्लिक पर रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई
गृह मंत्री ने की अपराध अनुसंधान विभाग के कार्यों की समीक्षा, प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश
बजट 2021: कल से महंगी हो जाएगी शराब
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चखना सेंटरों पर दुर्ग पुलिस का एक्शन, दर्जनों सेंटरों पर पड़ी पुलिस की रेड
Next Article मुफ्त में सिगरेट देने से मना किया तो बदमाशों ने कर दी दुकानदार की हत्या, गला घोंटकर कुएं में फेंकी लाश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?