ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बदल सकता है वोटर आईडी का स्वरूप, चुनाव आयोग जारी करेगा डिजिटल आईडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बदल सकता है वोटर आईडी का स्वरूप, चुनाव आयोग जारी करेगा डिजिटल आईडी

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में जल्द लोगों को वोटर आईडी की हार्ड कॉपी रखने से आजादी मिलेगी। भारत निर्वाचन आयोग मतदाता आईडी कार्डों को डिजिटाइज़ करने और हार्डकॉपी से दूर करने की योजना बना रहा है।

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में अगले साल मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) का डिजिटल स्वरूप में कर सकता है। आपको बता दें कि वर्तमान में वोटर आईडी फिलहाल सिर्फ हार्डकॉपी के रूप में उपलब्ध है और अब पीडीएफ के रूप में इसे उपलब्ध कराया जा सकता है। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि यह योजना कैसे काम करेगी के तौर-तरीकों को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कार्ड का डिजिटल स्वरूप, मतदाता आईडी कार्ड की छपाई की लागत को दूर करने में मदद करेगा। प्रस्ताव को मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र और राजीव कुमार द्वारा लागू करने से पहले इसे मंजूरी देनी होगी। 2019 के आंकड़ों के अनुसार, आयोग के पास लगभग 91.1 पंजीकृत मतदाता हैं।
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, हमें क्षेत्र के अधिकारियों, (राज्य के) मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के कार्य समूहों एवं जनता से विचार और सुझाव मिलते रहे हैं। उनमें से यह एक विचार है जिसपर हम काम कर रहे हैं।
उनसे जब पूछा गया कि क्या डिजिटल मतदाता पहचान पत्र का मतलब यह होगा कि कोई मतदाता उसे किसी ऐप के जरिए अपने मोबाइल फोन में रख सके, तो अधिकारी ने कहा कि आयोग पहले फैसला कर ले, उसके बाद इस तरह का ब्यौरा तय किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, इसे मोबाइल, वेबसाइट, ई-मेल के जरिए रखा जा सकता है… विचार यह है कि इसकी (पहचान पत्र की) तेजी से आपूर्ति की जाए और उस तक आसानी से पहुंच हो। कार्ड के छपने और मतदाता तक पहुंचने में समय लगता है। आधार कार्ड, स्थायी लेखा संख्या (पैन) कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी डिजिटल माध्यम में उपलब्ध हैं। डिजिटल माध्यम में, मतदाता की तस्वीर भी बिल्कुल साफ होगी, ताकि आसानी से उसकी पहचान की जा सके।
आयोग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयोग को कोई फैसला करने से पहले इसके सुरक्षा पहलुओं को देखना होगा। फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र 1993 में पहली बार लाया गया था और यह पहचान और पते के सबूत के तौर पर स्वीकार्य है।

भारत में 4 दिनों में दोगुने मामले, 2000 के करीब संख्या
उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने गंगा किनारे बसे जिलों के डीएम-एसपी को दिए निर्देश
वात्सल्यधाम के निर्माण के लिए दुर्ग के इस परिवार ने दान कर दी करोड़ों की जमीन
Big news : इसरो (ISRO) ने एक साथ लॉन्च किए 9 सैटेलाइट, भारत के ओशनसैट-3 के साथ भूटान का भी सैटेलाइट लॉन्च
Twitter के मालिक बनने के बाद एलन मस्क का एक्शन, सीईओ पराग अग्रवाल व CFO नेड सेगल को किया टर्बिनेट… जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रणब मुखर्जी की आत्मकथा का अंश: मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई प्रणब मुखर्जी की आत्मकथा का अंश: मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई
Next Article मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?