ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा
मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों में बारिश तो ऊचांई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शीतलहर व कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यह क्रम दो दिन तक जारी रह सकता है। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली सहित ऊंची चोटियों पर रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। वहीं बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते लोग घरों में कैद हो गए हैं।
शनिवार को तड़के देहरादून सहित अधिकतर जिलों में बादलों का पहरा रहा। वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अब उत्तराखंड में कढ़ाके की ठंड पड़ रही है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, विकासनगर, नैनीताल, ऋषिकेश आदि शहरों में बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
विशेषकर तीन हजार मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी है। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहे। बर्फीली हवा ने परेशानी में और इजाफा किया है।
प्रदेश के अधिकतर शहरों में पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में एक से दो दौर की बारिश होने का अनुमान है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी।
वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह से मौसम खराब बना हुई है। यहां रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। बारिश के बाद दून में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी मौसम ने मिजाज बदला है। यहां हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। ठंड से लोग बेहाल हैं।

बदरीनाथ समेत सभी ऊंची पहाडिय़ां बर्फ से ढक गए
शनिवार सुबह से ही बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। धाम पर दो से तीन फीट तक बर्फ गिरी है और हिमपात अभी भी जारी है। शनिवार सुबह से ही हनुमान चट्टी,रगांड ग्लेशियर समेत बदरीनाथ हाइवे पर बर्फ की मोटी परत बिछ गयी है ।
शीतकाल में भी बदरीनाथ में अनुमति से साधना कर रहे स्वामी अदृश्यानन्द महाराज ने बताया बदरीनाथ में 2 से 3 फिट बर्फ जम चुकी है । लगातार हिमपात जारी है । मौसम विभाग का मौसम को लेकर अनुमान सही साबित हुआ।
शनिवार सुबह से ही बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, चोपता, रूपकुंड, नन्दादेवी, कामेट, नन्दाघुंघटी में इस बार के शीतकाल में पहली बार भारी हिमपात हुआ।रुद्रनाथ की पूरी पहाड़ी बर्फ से भर चुकी है तो रूपकुंड में भी हिमपात जारी है।
विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिजार्ट औली,गोरसों में भी हिमपात जारी है। निचली घाटी के इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट आ गया है । लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गये हैं ।

नईदिल्ली में बोले मुख्यमंत्री साय : जनता में विश्वास बहाली बड़ी चुनौती, मोदी की गारंटी पूरी कर जीता भरोसा
सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अवैध घोषित करने की मांग
गौ-तस्करी का नया तरीका : पैदल ले जा रहे थे एमपी के बूचड़खाने…. चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
दुर्ग में आयोजित 10 दिवसीय वर्कशॉप में बच्चों का होगा मानसिक उपचार…
सैफ अली खान पर हमला, घर में घुसकर शख्स ने 6 बार मारा चाकू, लीलावती अस्पताल में देर रात हुई सर्जरी, खतरे से बाहर है एक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बदल सकता है वोटर आईडी का स्वरूप, चुनाव आयोग जारी करेगा डिजिटल आईडी
Next Article बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?