श्रीकंचनपथ, डेस्क। ट्विटर (Twitter) का मालिक बनने के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) एक्शन में हैं। ट्विटर की कमान संभालने के बाद सबसे पहले उन्होंने CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया। इतना ही नहीं एलनमस्क ने इन दोनों को कंपनी हेडक्वार्टर से भी उन्हें बाहर निकलवा दिया है। बताया जा रहा है एलन मस्क इनके काम से खुश नहीं थे और डील फाइनल होने के बाद से ही दोनों इनके निशाने पर थे।
बता दें एलन मस्क ने 13 अप्रैल 2022 को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था। ऑफर देने के बाद उन्होंने कुछ कारणों से डील को होल्ड किया। अंतत: उन्होंने डील ओके की और गुरुवार को ट्विटर हेडक्वार्टर सिंक लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपना बायो भी बदला और पहला बड़ा एक्शन लेते हुए CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया।
इसलिए किए गए सीईओ पराग बाहर
मिली जानकारी के अनुसार मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल के साथ ही लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी बाहर निकाल दिया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने को लेकर यह एक्शन लिया है। हालांकि इनको निकाले जाने को लेकर कोई ऑफिशियल बयान अभी तक नहीं आया है। सीईओ व सीएफओ के काम से निकाले जाने के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि एलन मस्क कंपनी से 75 फीसदी कर्मचारियों की छु़ट्टी कर सकते हैं।
एलन मस्क ने क्यों खरीदा ट्विटर, खुद बताई वजह?
एलन मस्क ने Twitter को खरीदने के पीछे की वजह भी बताई है। एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने ट्विटर को इसलिए खरीदा है ताकि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस हो, जहां विभिन्न विचारधारा और विश्वास के लोग किसी भी तरह की हिंसा के बिना स्वस्थ चर्चा कर सकें। उन्होंने यह भी लिखा कि ट्विटर को पैसा कमाने के लिए नहीं खरीदा है।




