ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शोहरत की बुलंदियों को छुआ, फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शोहरत की बुलंदियों को छुआ, फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
SHARE

विनोद खन्ना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। भले ही वो हमारे बीच नहीं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। विनोद खन्ना का जन्म छह अक्तूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर (तब ब्रिटिश इंडिया में) में हुआ था। विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विनोद खन्ना के पिता का कपड़ों और केमिकल बनाने का कारोबार था। बंटवारे के बाद उनका परिवार पेशावर से मुंबई चला आया। विनोद खन्ना ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से की। 1957 में उनका परिवार दिल्ली आ गया। विनोद खन्ना की बाकी की स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। तीन साल बाद उनका परिवार फिर से मुंबई पहुंचा। जहां सीडेनहम कॉलेज से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक किया था।

कॉलेज के दिनों से ही विनोद खन्ना ने थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। गीतांजलि उनकी पहली पत्नी थीं। विनोद खन्ना ने फिल्म ‘मन का मीत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसमें हीरो सुनील दत्त और खलनायक की भूमिका में विनोद खन्ना थे। फिल्मों में लगातार सफलता के बाद उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए।

विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कीं। 70-80 के दौर में अमिताभ बच्चन अपनी करियर की ऊंचाईयों पर थे। उस वक्त उनकी स्टारडम को केवल एक ही अभिनेता टक्कर देने वाला माना जाता था वो थे विनोद खन्ना। विनोद खन्ना एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। शशि कपूर के बाद वो दूसरे अभिनेता थे जो रविवार को काम नहीं करते थे लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी में एक खालीपन सा लगता था।

विनोद खन्ना ने शोहरत की बुलंदियां देखीं। इसी बीच उन्होंने आलीशान घर छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही उनके पास दौलत-शोहरत है लेकिन एक कमी से लगती है। इसी वजह से संन्यास का फैसला किया और अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए। यहां वो पांच साल तक रहे। आश्रम में माली भी बने और टॉयलेट भी साफ किया। जब वो भारत लौटे तो पत्नी ने किन्हीं वजहों से तलाक दे दिया। साल 1990 में विनोद खन्ना ने दूसरी शादी कविता से शादी की। दोनों से एक बेटा साक्षी खन्ना और बेटी श्रद्धा खन्ना हैं।

कॉलेज हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी: फेल होने से था परेशान… जांच में जुटी पुलिस
रायपुर में एक दिन में दूसरा फायर एक्सीडेंट : राजधानी के विरासत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों ने खाली किए अपने फ्लैट
मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा
अमित शाह ने रद्द कीं महाराष्ट्र की रैलियां, अचानक दिल्ली लौटे, मणिपुर में बड़े ऐक्शन की तैयारी?
बेकाबू कोरोना: पिछले 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामोद्योग उत्पादों की ई-कॉमर्स में बढ़ रही सहभागिता : मंत्री गुरु रूद्र कुमार
Next Article Dongargarh Dongargaon MLA becomes president जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में दिया जाएगा नल कनेक्शन… कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?