ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेकाबू कोरोना: पिछले 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के करीब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेकाबू कोरोना: पिछले 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के करीब

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर के हालात भयावह हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या में जारी वृद्धि डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड दो लाख के पार पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1038 मरीजों की जान चली गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,00,739 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,40,74,564 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1,038 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले, पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले थे और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।   
14.71 लाख हुए सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 93,528 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 14,71,877 पहुंच गए हैं।
अब तक 11.44 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच टीका उत्सव अभियान चलाया था। देश में अब तक 11,44,93,238 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
26.20 करोड़ की हुई कोरोना जांच
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे के साथ ही कोरोना जांच में भी तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 26,20,03,415 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 13,84,549  नमूनों की जांच गुरुवार को की गई है।

Karnataka: सिद्धारमैया ने आलाकमान को सुझाया कर्नाटक में पावर शेयरिंग का फॉर्मूला, डीके ने किया खारिज
मवेशियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत, जानिए आखिर क्या है कारण…
अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल
2022 में शहर को मिलेगी विकास कार्यो की नई सौगातें : वोरा
T20 World Cup: अगले हफ्ते होगा भारतीय स्क्वॉड का एलान, 17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Relief to Corona patients: Now every month 80 million Remedesivir injections will be produced कोरोना मरीजों को राहत: अब हर महीने 80 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन का होगा उत्पादन…. दाम भी होंगे कम
Next Article Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped देर रात भिलाई इस्पात संयंत्र में आगजनी…. रेलमिल का पुलपिट नंबर-7 जलकर हुआ खाक… करोड़ों के नुकसान का अंदेशा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?