ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

By @dmin
Published: July 7, 2021
Share
दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
SHARE

फिरोजाबाद (एजेंसी)। फिरोजाबाद जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में तीन बच्चों की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। तीन बच्चे यमुना की तलहटी के ग्राम मढ़ई में बकरी चराने गए थे। यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। 

थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम मढ़ई निवासी रामप्रदीप पुत्र राजेश कुमार, नीलम पुत्री ब्रजेश और धनदेवी पुत्री हरीसिंह सुबह करीब 11 बजे बकरियां चराने यमुना किनारे गए थे। तीनों बच्चों की उम्र 11 साल के करीब की है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए यमुना में कूद पड़े, लेकिन बहाव तेज होने के कारण कोई भी संभल नहीं सका। डूबने से तीनों के पेट में पानी भर गया। 

जब तक आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए, चिकित्सीय परीक्षण के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। 

एसडीएम सिरसागंज नवनीत कुमार गोयल और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों का यहां प्रतिदिन आना जाना था, लेकिन आज बहाव तेज होने के कारण बच्चे संभल नहीं सके। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में ही करा दिया गया।

राज्य स्तरीय शिविर में इंदिरा गांधी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने की भागीदारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान
सौर ऊर्जा से रोशन गंगापुर के सुरेंद्र का घर, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता के साथ बने विक्रेता
पर्यटन सुविधाओं मे हो रहा विस्तार, सड़कों के निर्माण व पुल-पुलियों के मरम्मत से आवागमन में हो रही आसानी
कोरोना का कहर जारी: सामने आए 2.35 लाख मामले, मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, एक्टिव केस 20 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… राज्य की दस हजार आंगनबाडिय़ों को मॉडल बनाने का लक्ष्य: सीएम बघेल ने कहा- आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी मोदी मंत्रीमंडल में विभागों का बंटवारा: नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री… यहां देखे पूरे मंत्रिमंडल के विभाग

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?