ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने कहा- बड़ी चुनौती में मुख्यमंत्री का बेहतर प्रबंधन हो रहा कारगर…. भाजपा राजनीति नहीं, केंद्र से वैक्सीन की करे मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने कहा- बड़ी चुनौती में मुख्यमंत्री का बेहतर प्रबंधन हो रहा कारगर…. भाजपा राजनीति नहीं, केंद्र से वैक्सीन की करे मांग

By @dmin
Published: May 6, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ में पिछले माह उत्पन्न विषम परिस्थिति और कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों में लगातार आ रही कमी के पीछे मुख्यमंत्री के बेहतर प्रबंधन व राज्य सरकार द्वारा उठाये गए ठोस कदमों की सराहना की है। श्री वोरा ने कहा कि राज्य धीरे धीरे बड़ी चुनौती से पार पाता नजर आ रहा है इसके लिए राज्य शासन के ठोस कदमों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं व अस्पतालों की क्षमता में विस्तार किया गया है। राज्य में संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
विधायक वोरा ने कहा कि डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से राज्य में साढ़े पांच हजार से अधिक गरीब लोगों का निजी व सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज संभव हुआ है। बिना पॉजिटिव रिपोर्ट के लक्षण मिलने पर प्रोफेलेक्टिक किट व आइसोलेशन सेंटर में बेड बढ़ाने से संक्रमितों को बड़ी राहत मिली है। ऑक्सीजन बेड, आईसीयू व वेन्टीलेटर्स बढ़ाने के साथ ही वैक्सीनेशन में भी राज्य का प्रदर्शन अव्वल रहा है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर प्रदेश के व्यवसायियों व समाज सेवी संगठनों द्वारा मुक्त हस्त से मदद करने का काम भी लगातार जारी है। उन्होंने महामारी के दौर में भाजपा द्वारा राजनीति किए जाने को दुर्भाग्यजनाक करार देते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन करने की जगह केंद्र सरकार से वैक्सीन आपूर्ति कराने की मांग करनी चाहिए। राज्य शासन द्वारा 75 लाख टीकों का आर्डर किए जाने के बाद केवल 1.03 लाख टीकों की खेप प्राप्त हुई है जिससे टीकाकरण केंद्रों में मारामारी की स्थिति रोकने राज्य शासन ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए अंत्योदय श्रेणी के अत्यंत गरीबों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया था गरीब हितैषी फैसला भी भाजपा को रास नहीं आया। श्री वोरा ने लोगों से अपील करते हुए लगातार सावधानी बरतने व कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।

शोपियां मुठभेड़: दो आतंकियों का हुआ खात्मा, दो जवान घायल
Cg Board 10th 12th result: कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका
बालवीर के आकर्षण और आभा को बनाए रखने के लिए खुश और सकारात्मक रहना जरूरी- देव जोशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 202 # 06 may 2021
Next Article शादी की वैध उम्र 18 से होगी 21 साल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी कोण्डागांव जिले में कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण विवाह समारोह: कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के द्वारा लोगों को कोरोना से बचाने किया जा रहा प्रयास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?