ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News : BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल

By Mohan Rao
Published: February 14, 2023
Share
बीबीसी दफ्तरों पर आईटी की रेड
SHARE

नईदिल्ली। मीडिया संस्थान BBC (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स रेड पड़ी है। इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी का यह ऑपरेशन बताया जा रहा है। आयकर विभाग के अफसरों ने बीबीसी के दफ्तर पहुंचते ही कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए और उन्हें दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया। दोपहर की शिफ्ट के लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। बीबीसी दफ्तर में आइटी की रेड को विपक्ष ने गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि यह अघोषित आपातकाल है।

इनकम टैक्स की कार्रवाई दिल्ली व मुंबई में हुई है। मुंबई में बीबीसी के दो दफ्तर हैं। इनकम टैक्स के अफसर बीकेसी स्थित बीबीसी के दफ्तर पर पहुंचेवहीं  दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर इमारत के 5वें, 6वें और 11वें फ्लोर पर है, तीनों फ्लोर पर आईटी के करीब 15-20 अफसर पहुंचे हैं। दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

इधर कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम अडानी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, दूसरी ओर बीबीसी के दफ्तर पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है।

बता दें हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी जो 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित थी। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं। इस बीच बीबीसी के दफ्तरों परआयकर विभाग की छापेमारी को विपक्ष बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ रहा है।

नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सहमति! सुप्रीम कोर्ट 15 मार्च को करेगा सुनवाई
देखें VIdeo : वंदेभारत एक्सप्रेस देखने में मस्त थे लोग, इधर युवक चुराने लगा मोबाइल… स्टेशन पर ही पिट गया बदमाश
कर वसूली के लक्ष्य में पिछड़ी एजेंसी, भिलाई निगम ने राजसात किए 34 लाख रुपए, रांची की कंपनी के पास है एजेंसी
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्र सरकार के राहत पैकेज पर उठाए सवाल: कहा कहां गए 20 लाख करोड़ रुपए
धमतरी जिले को जल्द मिलेगा हाईटेक नर्सरी, किसान प्रशिक्षण केंद्र और फूड प्रोसेसिंग इनक्यूबेशन सेंटर का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सौंदर्या शर्मा ने स्टाइलिश पोज देकर फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, फोटो देखकर फैंस में मची सनसनी
Next Article बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर बदलाव के दौर से गुजर रहा यह देश, पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजेगा स्पेश मिशन पर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?