ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल

By @dmin Published June 26, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल
मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल
SHARE

बच्चों संग मुख्यमंत्री ने लिया कई खेलों का आनंद, सेल्फी के लिए लगी रही होड़
स्काउट गाइड कैडेट्स ने किया एस्कॉर्ट, बच्चों ने पोट्रेट किया भेंट
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान आज कुनकुरी स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बच्चों संग खेल के मूड में नजऱ आये। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रांगण में बच्चों के आग्रह पर पिठ्ठुल पर गेंद मारी। उन्होंने पहले ही थ्रो में अचूक निशाना लगाते हुए पिठ्ठुल के सारे पत्थर गिरा दिए। जिसे देख मुख्यमंत्री और बच्चों सहित संग उपस्थित सभी लोग खिलखिला के हंस पड़े।

मुख्यमंत्री ने स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ रही वैष्णवी, प्राची और अल्फिया के साथ सांप सीढ़ी खेलते हुए पासा फेंका। उन्होंने बच्चों के आग्रह पर उनके साथ कैरम की गोटी को भी स्ट्राइक किया। शतरंज खेल रही प्रीति की चालों को मुख्यमंत्री ने बड़े गौर से ठहर कर देखा और उसे शतरंज के गुर बताए। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लूडो खेलते हुए पासा फेंका। बच्चों में मुख्यमंत्री संग सेल्फी और फ़ोटो की होड़ लगी रही। उन्होंने यहां भी बच्चों की तमन्ना पूरा करते हुए उनके साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए। समर कैम्प में नन्हे शौर्यक और कृत कृष्णा के आग्रह पर अंक ज्ञान परखने का खेल भी खेला। अंक ज्ञान खेल में जीतने पर मुख्यमंत्री को शौर्यक ने गिफ्ट भी दिया।

स्काउट गाइड कैडेट्स ने किया एस्कॉर्ट
मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद स्कूल कुनकुरी में स्काउट गाइड के कैडेट्स ने अपने दल का फ्लैग थामे मार्च पास्ट करते हुए एस्कॉर्ट किया। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स से परिचय लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

बच्चों ने वाटर कलर पोट्रेट किया भेंट
मुख्यमंत्री को बच्चों ने वाटर कलर से बनाई गई पोट्रेट भेंट की। कक्षा आठवी के शिवांश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को जशपुर के प्रसिद्ध मदेश्वर पहाड़ का चित्र भेंट किया। दसवीं में पढ़ रही आसना इकबाल ने स्वामी आत्मानंद और विधायक श्री यु डी मिंज का पोट्रेट बनाया था। मुख्यमंत्री ने आसना की तारीफ़ करते हुए कहा कि उसने विधायक महोदय के बालों सहित सारे नक्श हुबहू बनाये हैं। दसवीं के छात्र आशुतोष ने मुख्यमंत्री को उनका पोट्रेट सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों की कला की खूब तारीफ की।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

@dmin June 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धमतरी में तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि अंतरण के कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी के निवेशकों को लौटायी गई 2.17 करोड़ रुपए की राशि रिटायर्ड शिक्षक रामधनी भगत के घर भोजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री
Next Article हाइटेक नर्सरी का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री, खास वातावरण में बेहद कम समय में पौधे के पचास गुना तक भी बढऩे की संभावना हाइटेक नर्सरी का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री, खास वातावरण में बेहद कम समय में पौधे के पचास गुना तक भी बढऩे की संभावना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?