नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के कहर के बीच राहत की खबर है। केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 18 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना टीका लगाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अब टीका लगेगा। वैक्सीनेशन के तीसरे फेज में तेजी से वैक्सीन लोगों को लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। वैक्सीनेशन के अगले फेज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सरकार देश ज्यादा से ज्यादा लोगों को कम से कम समय में वैक्सीन लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।





