ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: लोकसभा में भी रहेगी ‘डबल इंजन’ की धूम, भाजपा ने बनाई 11 सीटें जीतने की रणनीति
Share
Notification Show More
Latest News
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: लोकसभा में भी रहेगी ‘डबल इंजन’ की धूम, भाजपा ने बनाई 11 सीटें जीतने की रणनीति

By Om Prakash Verma Published January 8, 2024
Share
भाजपा
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व बहुमत के बाद सरकार बना चुकी भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने के बाद अब उस पर अमल भी शुरू किया जा रहा है। इस सिलसिले में रविवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला बनाया गया। तय किया गया कि किन-किन मुद्दों को उठाना है और जनता के बीच लेकर जाना है। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से लेकर राज्य में मोदी की गारंटियों तक को जनता के बीच कैसे पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं के लिए कुल 5 बिंदू तय किए गए हैं, जिन पर आने वाले दिनों में वे अमल करते नजर आएंगे। इनमें 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने से लेकर नमो एप से लोगों को जोडऩे, केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने, मोदी की गारंटियों से अवगत कराने और विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे बिंदू शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में जीत का झंडा गाडऩे के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 में भी डबल इंजन फार्मूले पर जोर देगी। कार्यकर्ताओं व आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से बने नमो एप से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की मोदी की गारंटी के काम और केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नेताओं को डबल इंजन के फार्मूले पर काम करने की सीख दी है। भाजपा के नेता हर मंच से डबल इंजन के महत्व को भी समझा रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। नेता कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 तक जब तक डबल इंजन की सरकार यानी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रही है, तब तक प्रदेश का विकास हुआ है। ऐसे में आगे भी डबल इंजन की सरकार के लिए लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। जहां भाजपा को जीत नहीं मिली, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने की कार्ययोजना बनी है। जिन 5 बिंदुओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करना है, उनमें,-अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। सैकड़ों वर्षों के सतत संघर्ष के बाद राष्ट्रीय स्वाभिमान व गौरव के इस क्षण के हम साक्षी बनने जा रहे हैं। इसलिए यह महोत्सव हम सब दीपोत्सव के रूप में मनाएं। इसी तरह नमो एप को लेकर कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश है कि स्वयं नमो एप से अधिक से अधिक जुड़ें, साथ ही अन्य लोगों को भी जोड़ें। भाजपा नेता, नमो एप का ब्रांड एंबेसडर बनें। वहीं, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ पर किए जा रहे कामों पर व्यापक चर्चा करेंगे। अंतिम व पांचवां बिंदू विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता और जनप्रतिनिधि विकसित भारत संकल्प यात्रा में निकालेंगे, जिसमें सारे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उसे सफल बनाने में जुटेंगे।

विस हारे प्रत्याशियों की बैठक में तय हुआ, कैसे जीतें लोस
छत्तीसगढ़ भाजपा ने रविवार को उन पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक की जो हाल में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में हार गए थे। एक पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बातचीत हुई। पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर ‘लोकसभा चुनाव कार्य योजना बैठकÓ में उम्मीदवारों से आगामी लोकसभा चुनाव में उनके विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन को सुधारने के लिए रणनीति सुझाने को कहा गया। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ‘नमो ऐपÓ के माध्यम से एक दूसरे से और जनता से अधिक से अधिक जुड़ें। उन्होंने भाजपा नेताओं से ऐप के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए भी कहा और इस बात पर जोर दिया कि उनका लक्ष्य राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतना है। छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिवाली के रूप में मनाने के लिए भी कहा। बता दें कि 2019 के चुनाव में पार्टी ने 9 सीटें जीती थीं। 90 सीटों के लिए नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।

मोदी की एक और गारंटी होगी जल्द पूरी
गौरतलब है कि साय सरकार अपने गठन के बाद से ही चुनावी वादों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने पहले ही ऐलान में प्रधानमंत्री आवास के के तहत 18 लाख मकानों के निर्माण की बात कही थी। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में भी कई वादों को अमल में लाने की बात कही गई थी। इसी कड़ी में अब एक और मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में प्रदेश की सरकार आगे बढ़ रही हैं। दरअसल, प्रदेश के उप मुखिया अरुण साव ने जानकारी दी हैं कि इसी महीने 25 तारीख से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्री रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में राम मंदिर का निर्माण होते देखना हम सभी का सौभाग्य है। छत्तीसगढ़ के यात्रियों में अयोध्या जाने भारी उत्साह है। बता दें कि भाजपा ने ‘मोदी की गारण्टी’ यानी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया ताकि सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा। इसी कड़ी में मंदिर के लोकार्पण के बाद यह ट्रेन रवाना की जा रही हैं। हालांकि इस ट्रेन के संबंध में विस्तरित जानकारी का इंतज़ार हैं। बावजूद इसके रामलला के दर्शन के लिए लोग लालायित नजर आ रहे हैं।

You Might Also Like

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma January 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह
Next Article वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, पार्षद व छाया पार्षद आपसी सामंजस्य से करेंगे क्षेत्र का विकास

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?