ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह

By Mohan Rao Published January 8, 2024
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी रामचरण चंद्राकर
SHARE

अंजोरा चौकी क्षेत्र का मामला, त्रिशुल के साथ मंदिर में अधजली हालत में मिली थी लाश

भिलाई। दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी के अंतर्गत सतबहनिया मंदिर में पांच माह पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद पुलिस को आरोपी को शिनाख्त से लेकर उसके कातिल तक पहुंचने में पांच माह से भी ज्यादा का समय लग गया। हालांकि पुलिस को सतबहनिया मंदिर में रहने वाले एक शख्स पर शक था जो कि घटना दिनांक से ही फरार था। सोमवार को वह अपने घर आया था और इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और आरोपी पकड़ा गया। आरोपी ने हत्या की बात मान ली है। इस मामले में अंजोरा चौकी थाना पुलगांव द्वारा आरोपी रामचरण को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

बता दें कि यह घटना आज से पांच माह पुरानी है। 30 जुलाई 2023 को सतबहनिया मंदिर रसमड़ा के मंच में अज्ञात पुरूष की लाश मिली थी। 30 से 40 वर्ष के आसपास की उम्र वाले शख्स को किसी ने त्रिशूल से मारकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसके सिर पर कंबल डालकर आग लगा दिया। इस मामले में सूचना के बाद पुलिस ने जांच व मौके पर मिले सुबूत के आधार पर 2 अगस्त 2023 को हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस मामले को सुलझाने उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन में अंजोरा चौकी व पुलगांव थाने की पुलिस पतासाजी में जुट गई।

घटना दिनांक से गायब था मंदिर में रहने वाला शख्स
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और गांव के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मंदिर में रहने वाला रामचरण चंद्राकर घटना दिनांक से ही फरार था। पुलिस को रामचरण पर संदेह हुआ और उसकी तलाश तेज कर दी। लगातार उसके शक्तिनगर स्थित घर में पतासाजी की जाती रही लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच 8 जनवरी 2024 यानी सोमवार को वह अपने घर पहुंचा था। मुखबिर द्वारा इसकी सूचना मिलने पुलिस ने घेराबंदी की और घर से रेलवे स्टेशन की ओर जाते रामचरण चंद्राकर को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में रामचरण ने बताया कि हत्या उसी ने की। रामचरण ने मृतक का नाम राजू बताया और पुलिस को हत्या की पूरी वजह बताई।

साल्हेकसा व दर्रकसा के बीच हुई थी पहचान
पुलिस को दिए बयान में आरोपी रामचरण ने बताया कि 27 जुलाई 2023 को लोकल ट्रेन से वह साल्हेकसा महाराष्ट्र में उतरकर पटरी पटरी डिब्बा बीनते हुये दर्रकसा की तरफ जा रहा था। इस बीच रेलवे ट्रेक के पास ही उसे एक व्यक्ति मिला। आपस में बातचीत के दौरान उसने अपना नाम राजू बताया। राजू ने अपने आप को बेघर बताते हुए रामचरण से अपने साथ ले जाने कहा। इसके बाद रामचरण उसे सतबहनिया मंदिर रसमड़ा ले आया। मंदिर में कुछ घंटे रूकने के बाद शाम को वह मंदिर से चला गया दूसरे दिन फिर मिला। 28 जुलाई को रात को वह रामचरण के साथ सतबहनिया मंदिर रसमड़ा में रूका सुबह 4 से 5 बजे उठकर चला गया।

मंदिर में शराब व मछली खाने से हुआ था विवाद
इसके बाद तीसरे दिन 30 जुलाई को रामचरण मंदिर में लिपाई के लिए गोबर बिनने चला गया। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वह वापस सतबहनिया मंदिर आया तो राजू एक मोटर सायकल हीरो होंडा स्प्लेंडर से आकर मंदिर में बैठा था। उसने मंदिर में बैठकर मछली खाई और शराब भी पी। यही नहीं उसने बोरे में भरकर रेलवे का सामान चोरी कर लाया। इस पर रामचरण ने उससे कहा कि मंदिर में वह अकेला रहता है और इस प्रकार चोरी का सामान लाने से पुलिस उसे पकड़ लेगी। साथ ही मंदिर में बैठकर मछली खाने व शराब पीने को लेकर भी उसने राजू को फटकार लगाई तो दोनों में विवाद शुरू हो गया।

मंदिर में शुरू कर दी तोड़फोड़
रामचरण ने बताया कि विवाद के दौरान राजू उसे गाल देने लग और मंदिर में भी तोड़फोड़ करने लगा। राजू ने माता रानी के मंदिर के अंदर लगे त्रिशुल को तोड़ दिया तथा मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग में लिपटे नाग के प्रतिरूप को तोड़ने लगा। मना करने पर भी नहीं मान रहा था। इसके बाद रामचरण ने मंदिर में रखी कल्हाड़ी उठाई और राजू को दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी उसके सिर पर लगी जिससे वह गिर गया। इसके बाद रामचरण ने टूटे त्रिशूल से राजू पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। राजू की मौत होने से रामचरण डर गया और उसने मंदिर में रखे अपने कंबल व पेपर मृतक राजू के सिर पर डाल दिया और आग लगाकर भाग गया। इस दौरान उसने कुल्हाड़ी को झाड़ियों में छिपा दिया था।

रायपुर में छिपकर रह रहा था आरोपी
रामचरण ने बताया कि राजू को मारने के बाद वहां से भाग कर रामचरण रसमड़ा रेलवे ट्रेक पर आया। वहां पर एक कोयले से भरी ट्रेन खड़ी थी जिसमें चढ़कर मुढ़ीपार स्टेशन चला गया। मुढ़ीपार से लोकल ट्रेन में बैठक वह रायपुर पहुंचा। राजू के साथ मारपीट के दौरान मेरे बांये पैर में लगी चोट का इलाज कराने मेकाहारा अस्पताल पहुंचा। यहां मेडिकल से दवाई लेकर पट्टी किया बाद रायपुर के चौड़ी गया। जहां से मजदूरी काम मिलने पर काम करता तथा रात को स्टेशन में सोता था। रामचरण ने बताया कि इतने दिन बाद वह अपने घर आया तो देखा कि ताला लगा हुआ है। इस वजह से वह वापस रायपुर जाने निकला था और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने रामचरण की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया।

You Might Also Like

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao January 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Alert: कभी भी हैक हो सकता है आपका गूगल अकाउंट, हैकर को नहीं है आपके पासवर्ड की जरूरत Alert: कभी भी हैक हो सकता है आपका गूगल अकाउंट, हैकर को नहीं है आपके पासवर्ड की जरूरत
Next Article CG Politics: लोकसभा में भी रहेगी ‘डबल इंजन’ की धूम, भाजपा ने बनाई 11 सीटें जीतने की रणनीति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?