ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलर प्रिंटर से नोट छापकर खपाते थे भीड़ भरे इलाकों में, 15 लाख की डिलवरी देने पहुंचे और पुलिस के हत्थे चढ़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कलर प्रिंटर से नोट छापकर खपाते थे भीड़ भरे इलाकों में, 15 लाख की डिलवरी देने पहुंचे और पुलिस के हत्थे चढ़े

By @dmin
Published: July 28, 2020
Share
Used to print notes with color printers in crowded areas
Used to print notes with color printers in crowded areas
SHARE

महासमुंद में नकली नोट छापकर खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिरों से 21,27,000 रुपए के नकली नोट बरामद

महासमुंद। यहां की पुलिस को नकली नोट छापकर भीड़भरे इलाकोंं में खपाने वाले गिरोह को पकडऩे में सफलता मिली है। जिला पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कार्य करते हुए नकली नोट छापने व उसे खपाने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बलौदा बाजार जिले के हैं, और कलर प्रिंटर से नकली नोट छापकर बड़ी आसानी से भीड़भरे क्षेत्रों में खपा देते थे। पुलिस ने इनके पास से 21,27,000 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

Contents
  • महासमुंद में नकली नोट छापकर खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिरों से 21,27,000 रुपए के नकली नोट बरामद
  • 25,000 के असली नोट के बदले 1,00,000 का नकली नोट
  • अलग अलग आरोपियों से नकली नोट जब्त

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को सूचना मिली थी कि नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में कुछ लोग नदी मोड़ बेलसोण्डा फाटक के आसपास नकली नोट सौदा करने वाले है। सूचना पर सायबर सेल की टीम एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम नदी मोड़ में घेराबंदी कर इंतजार करने लगी। सादी वर्दी में लगी टीम ने हाईवे चेकिंग में लगी टीम को सूचना दी कि मुखबीर द्वारा बताये गये हुलियें से मिलते दो लोग एक मोटर सायकल से नदी मोड़ की ओर बढ़ रहे है। नदीमोड में नाकाबंदी कर टीम ने उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम कलाराम व मुन्नालाल निवासी सरसीवा जिला बलौदाबाजार बताया। पुलिस ने इनके पास रखे थैला जांचा तो उसमें बड़ी मात्रा में नगदी रकम थी। पुलिस की टीम ने नगदी रकम के बारे में उनसे पूछताछ की तो कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाए। पुलिस की टीम ने मुन्नालाल से जब महासमुंद जिलें में आने का कारण एवं नकली नोट रखने के बारे में कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।

25,000 के असली नोट के बदले 1,00,000 का नकली नोट

उसने बताया की कलाराम उर्फ रामदास नायक के पास रंगीन फोटोकापी प्रिंटर है। हम दोनो नकली नोट छापकर ऐसे लोगो की तलाश करते है जो इसे खपा सकें। हम लोग 25,000 के असली नोट के बदले 1,00,000 का नकली नोट बनाकर देते है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चार टीम बनाकर बलौदाबाजार जिलें के सरसीवा थाना के अंतर्गत बिलासपुर (टाटा), ओड़काकन दो जगहो पर एक साथ छापमार कार्रवाई कर एक रंगीन कलर फोटोकापी मशीन के साथ वे सारे उपकरण मिले जो नकली नोट को छापने में काम आते है। पुलिस की टीम ने कलाराम उर्फ रामदास के घर में स्थित दुकान से लगभग 1,20,000 रुपए के नकली नोट भी बरामद किए। कलाराम ने बताया कि उसने लोन लेकर इस रंगीन फोटोकापी मशीन को खरीदा है। जिसका लोन पटा रहा है परन्तु लॉकडाउन के कारण उसकी आमदनी नही हो पायी। इसके साथ ही उसपर कुछ लोगो के उधार भी है। इन्हे चुकाने के लिए वह प्रारंभ में 10-20 नकली नोट (500,100 और 50 रुपए के) छापकर उसे भीड़ भरे जगहो में चलाने की कोशिश की और कुछ लोगो को चलाकर देखने के लिए भी दिया। उसके नकली नोट चल गये तथा जिन लोगो को इसे चलाने के लिए दिया था जैसे मुन्नालाल भारती, दुर्गा कुर्रे, रेशम कोसले, भूपेन्द्र जांगड़े के नकली नोट भी भीड़ भरे स्थानों में चल गये। जिससें इन नोटो की मांग होने लगी। रायपुर के एक व्यक्ति ने लगभग 15,00,000 रुपए की नकली नोट की मांग की थी। जिसकी डिल्वरी नदी मोड़ पुल के आसपास करने की बात हुई थी। उस डिल्वरी करने के लिए ही कलाराम अपने साथी मुन्नाराम के साथ नदीमोड़ आया था।

अलग अलग आरोपियों से नकली नोट जब्त

पुलिस की टीम ने कलाराम उर्फ रामदास से मौके पर सफेद रंग के झोला में रखे 13,00,000 रुपए तथा जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार घर में स्थित दुकान से 1,20,000 रुपए के नकली नोट, मुन्नालाल के पास मौके से 2,40,000 रूपयें, दुर्गा कुर्रे के पास घर बिलासपुर (टाटा) थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार से 2,57,000 रुपए, रेशम कोसले के पास घर ओडकाकन थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार से 90,000 रुपए, भूपेन्द्र जांगड़े के पास घर ओडकाकन थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार से 1,20,000 रुपए के कुल 21,27,000 रुपए बरामद किया गया है। पूरी कार्रवाई में एएसपी मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनुअधिकारी महासमुंद नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, उनि हर्ष कुमार धुरंधर, उनि योगेश कुमार सोनी सउनि विकास शर्मा, सउनि नवधाराम खांडेकर, प्रआर मिनेश कुमार धु्रव, प्रकाश नंद आर हेमंत नायक, युगल पटेल, संदीप भोई, ललित यादव, त्रिनाथ प्रधान, योगेन्द्र दुबे, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, चम्लेश सिंह ठाकुर, शुभम पांडेय , वीरेंद्र नेताम , देव कोसरिया, दिनेश साहू, अजय जांगड़े, रवि यादव,लाल कुर्रे आदि का विशेष योगदान रहा।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16838 नए मामले…. 113 लोगों की मौत
पांच वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, जनसमस्याओं के निराकरण के साथ योजनाओं की देंगे जानकारी
सड़क पर उतरे दुर्ग एसपी, सीट बेल्ट को लेकर दिखे सख्त… 500 से अधिक वाहन चालकों की ली क्लास
कोरोना के नए रूप से छह देशों में हड़कंप, ७० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है स्ट्रेन
दुबई में बैठे CG के सट्टा किंग सौरभ के साथ जुड़े कारोबारियों की अब ED करेगी जांच, महादेव बुक एप की पुलिस से मांगी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर
Next Article Breaking News: Grocery shops open for four hours ब्रेकिंग न्यूज: चार घंटे के लिए खुली किराना दुकानें तो टूट पड़े लोग, नियम कानून की उड़ी धज्जियां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?