ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हॉटस्पॉट दुर्ग एक्टिव मरीजों के मामले में पूरे प्रदेश में अव्वल…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 10652 नए केस, राजधानी रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव सबसे आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हॉटस्पॉट दुर्ग एक्टिव मरीजों के मामले में पूरे प्रदेश में अव्वल…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 10652 नए केस, राजधानी रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव सबसे आगे

By @dmin
Published: April 9, 2021
Share
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent
SHARE

भिलाई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां रोजाना मिल रहे मरीजों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान 10652 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें भी रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव सबसे आगे बने हुए हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो दुर्ग जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 10652 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 1552 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 94 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4563 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 7 हजार 231 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 34 हजार 543 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 68125 हो गई है।
दुर्ग में संक्रमितों की संख्या देश के 13 राज्यों से ज्यादा
प्रदेश में हॉटस्पाट बने दुर्ग जिलें में कुल संक्रमितों की देश के 13 राज्यों से अधिक है। दुर्ग में कुल संक्रमितों की संख्या 49687 है। एक्टिव मरीजों के मामले में भी दुर्ग देश के टॉप-10 जिलों की सूची में शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या के आधार पर दुर्ग नौवें नंबर पर पहुंच गया है। दुर्ग में 16,995 एक्टिव मरीज हैं। दुर्ग से आगे पुणे, मुंबई, बेंगलुरू, नासिक, दिल्ली जैसे बढ़े शहर हैं। इस प्रकार दुर्ग में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रोजना जांच में लगभग 38 फीसदी संक्रमित मिल रहे हैं जो खतरे की घंटी है।
प्रदेश के जिलों में मिले मरीजों की संख्या
प्रदेश भर में जिले वार मिले नए मरीजों में रायपुर से 2330, दुर्ग से 2132, राजनांदगांव से 1047, बिलासपुर से 638, बलौदाबाजार से 601, महासमुंद से 517, बेमेतरा से 364, धमतरी से 363, कोरबा से 343, बालोद से 313, जांजगीर से 287, कवर्धा से 286, रायगढ से 240, सरगुजा से 153, जशपुर से 151, मुंगेली से 141, कांकेर से 118, सूरजपुर से 117, कोरिया से 113, गरियाबंद से 111, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 85, बस्तर से 64, बलरामपुर से 51, कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 10, बीजापुर से 9, नारायणपुर से 2 तथा अन्य राज्य से 3 शामिल हैं।

निजी स्कूलों की मनमानी: महंगी किताबों की शिकायत पर कार्रवाई, 256 स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन, बीजापुर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान…. घर-घर जाकर रामभक्त मंदिर निर्माण के लिए जमा करेंगे दान राशि
प्रोफेसर शांतिश्री पंडित होंगी जेएनयू की नई कुलपति, बनीं पहली महिला वीसी
मुख्यमंत्री ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया… कलेक्टर को दिए रेस्क्यू ऑपरेशन मॉनिटर करने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल बेकाबू हुआ कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक नए मरीज, बीते 24 घंटे में ही 1.31 लाख केस, 780 मौतें
Next Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा एक और नोटिस, केंद्रीय बलों पर गलत टिप्पणी करने का है आरोप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?