ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर पुलिस ने पकड़ा तंबाखू का जखीरा, 100 बोरी के साथ पिकअप जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर पुलिस ने पकड़ा तंबाखू का जखीरा, 100 बोरी के साथ पिकअप जब्त

By Mohan Rao
Published: December 9, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस तंबाखू का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने 100 बोरी तंबाकू का परिवहन करते एक पिकअप जब्त किया है। जब्त तंबाखू की कीमत लगभग 1 लाख 11 हजार 360 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत पूरा माल जब्त किया है। साथ ही पिकअप चालक गौतम भगत (28) निवासी सरना टोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर को हिरासत में लिया है।

बता दें एसएसपी  शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को लोदाम क्षेत्र से, 100 बोरी अवैध तंबाकू के साथ एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता मिली है। रविवार को  थाना लोदाम पुलिस के द्वारा लोदाम स्थित मंडी बैरियर के पास नेशनल हाइवे 43 पर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092 झारखंड की ओर से आता दिखाई देने पर , पुलिस के द्वारा उसे रोका गया।  

पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कच्ची तंबाखू से भरी हुई मिली। पिकअप चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता ,गौतम भगत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सरनाटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा तंबाखू बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह चाईबासा झारखंड से माल लेकर जशपुर आ रहा था। उसके द्वारा दो रसीद दी गई, जिसमें माल भेजने वाले का पता मसर्स  न्यू प्रसाद ब्रदर्श चाईबासा लिखा हुआ था। पिकअप चालक से तंबाखू के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्यवाही करते हुए  100 बोरी तंबाखू सहित पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-ER -6092 को जब्त कर लिया गया है।

गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा विगत 09 दिनों में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लोदाम क्षेत्र से तीन ट्रकों से 471 बोरी अवैध तुंबाखू उत्पाद को जप्त किया जा चुका है। मामले की कार्यवाही व अवैध तंबाखू की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक अमर बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, लोदाम क्षेत्र में एक पिकअप के साथ 100 बोरी अवैध तुंबाखू को जप्त किया गया है।

Gustakhi Maaf: ट्रैफिक की क्लास और यातायात व्यवस्था
एम्ब्रेन ने दो नए TWS ईयरबड्स किया लॉन्च, ऑडियों पर फोकस, जानिए इसकी भारतीय कीमत
मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट विश्व रिकॉर्ड बनाने 37500 से अधिक साबुनों की बनाएगा कतार…. ढाई किलोमीटर से अधिक होगी लंबाई
सीधी बस हादसा: परीक्षा देने जा रहे छात्रों के कहने पर ड्राइवर ने बदला था रूट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-1 ने केक काटकर मनाया सीएम बघेल का जम्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर जिले में अब तक 3,924 किसानों से 25,384.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी
Next Article सुकमा के दूरस्थ गांव दामापारा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, नदी-नाला पार कर पैदल पहुंची टीम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?