ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चंद घंटों में पकड़ाए 6 बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चंद घंटों में पकड़ाए 6 बदमाश

By Mohan Rao
Published: June 6, 2024
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शादी समारोह से अपनी सहेली के साथ लौट रही बच्ची को रास्ते में तीन बदमाश जबरन अपने साथ जंगल ले गए और दुष्कर्म किया। इस दौरान तीन बदमाश और पहुंच गए औ उन्होंने ने भी बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। दूसरे दिन बच्ची के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर चंद घंटों में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों में चार नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 376(डी), 34(बी) एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह पूरा मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है। बुधवार को प्रार्थी ने थाना पहुंचकर बताया कि 4 जून की रात को उसके गांव में एक व्यक्ति के घर में शादी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी एक सहेली के साथ गई थी। उसकी सहेली शंकरगढ़ (बलरामपुर) से मेहमानी में उनके गांव आई हुई थी। रात करीब 12 बजे नाबालिग अपनी सहेली के साथ पैदल अपने घर वापस जा रही थी। रास्ते में गांव का युवक मनोज कुमार अपने अन्य 02 नाबालिग साथियों के साथ नशे की हालत में वहां खड़ा था। तीनों पीड़िता की सहेली को पकड़ने लगे तो वह हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गई।

शराब के नशे में किया नाबालिग से दुष्कर्म
इसके बाद शराब के नशे में 13 वर्षीय नाबालिग को जबरदस्ती खींचते जंगल की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान गांव के 2 लड़कों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो तीनों ने मारपीट कर दोनों को भगा दिया। इसके बाद तीनों नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किए। इस बीच गांव का एक अन्य युवक प्रवीत पैंकरा अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंचा और इन तीनों ने भी बारी-बारी से नाबालिग से दुष्कर्म किया। आधीरात बाद बुधवार तड़के 3 बजे नाबालिग उन के चंगुल से छूटकर रोते हुये वापस घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

रातभर में गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी बगीचा निमिषा पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा निर्देशानुसार रात भर में पतासाजी कर आरोपी प्रवीत पैंकरा (21) व मनोज कुमार (24) सहित घटना में सम्मिलित शेष 04 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेजा और नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेषण गृह भेजा। इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी भावेश समरथ, निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, एएसआई जयसिंह मिर्रे चैकी पण्डरापाठ, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, प्रवीण खलखो, आरक्षक विमलेश्वर एक्का, महिला आरक्षक. सुनिति एक्का व नगर सैनिक शिवशंकर रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तीन टीमों को किया गया रवाना
जशपुर जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “प्रकरण की संवदेनशीलता को देखते हुये 03 अलग-अलग पुलिस टीम पतासाजी हेतु रवाना किया गया था। टीम द्वारा आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से सुबह तक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में सम्मिलित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

Bhilai News : ट्रांसपोर्ट इंद्रजीत सिंह को धमकी मामले में दो और गिरफ्तार, जांच में सामने आए थे इनके नाम
जगदलपुर में जल्द शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य का लिया जायजा
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने तोड़ा एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड, निकलीं सबसे आगे
विधायक वोरा के सवाल पर विधानसभा में मंत्री चौबे ने दिया जवाब, कहा- कांग्रेस राज में किसान, निराश्रित एवं गरीब हुए खुशहाल
बाबुल सुप्रियो का राजनीति से संन्यास का एलान, फेसबुक पर लिखी ‘मन की बात’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई में एक और मर्डर… पत्नी को चाकू से गोदकर फरार हुआ पति… जानिए क्या है वजह
Next Article Big News : 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेन्द्र मोदी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?