ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में एक और मर्डर… पत्नी को चाकू से गोदकर फरार हुआ पति… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर
October 18, 2026
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में एक और मर्डर… पत्नी को चाकू से गोदकर फरार हुआ पति… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao Published June 6, 2024
Share
नेवई थाना
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को चाकू से गोदकर आरोपी पति फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच की है। घटना की सूचना मिलने के बाद नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह खौफनाक वारदात मरोदा क्षेत्र की है। प्रेरणा मसीह (31) नाम की महिला अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। उसकी शादी पांच साल पहले दल्ली राजहरा में साइमन मसीह के साथ हुई थी। पिछले डेढ़ साल से वह मायके मरोदा में रह रही थी और ट्यूशन पढ़ाकर अपना भरन पोसन कर रही थी। गुरुवार को उसका पति साइमन मसीह उसे और बच्चे को वापस लेने मरोदा पहुंचा था।

दल्ली राजहरा निवासी साइमन मसीह गुरुवार की सुबह ट्रेन से अपनी पत्नी प्रेरणा मसीह और बच्चे को लेने ससुराल पहुंचा था। पत्नी ने घर वापस जने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अचानक आरोपी साइमन ने पत्नी प्रेरणा पर घर पर रखे चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी प्रेरणा की आवाज सुनकर जब पिता सैमुएल तांडी (65) वहां पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, तो साइमन ने ससुर पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे सैमुएल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल सैमुएल पास्टर है। जिसे इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी साइमन मसीह नशे का आदी है और शादी के बाद से लगातार पत्नी से विवाद करता था। यह भी पता चला है कि आरोपी साइमन कोई कामधंधा भी नहीं करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी प्रमिला ने उसे छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी थी। गुरुवार को वह अपनी पत्नी को लेने पहुंचा और मना करने पर आपे से बाहर हो गया। हत्या के बाद आरोपी साइमन मसीह फरार हो गया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao June 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 233 # 06 June 2024
Next Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चंद घंटों में पकड़ाए 6 बदमाश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?