ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर

By @dmin
Published: July 28, 2020
Share
ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर
ENGvWI: स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, बने 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें बॉलर
SHARE

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। आज मैच का आखिरी दिन है। वेस्टइंडीज ने आज अपनी पारी 10-2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मैच शुरू होने के थोड़े देर बाद ही बारिश आ गई। बारिश रुकने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही ब्रॉड ने इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 500 पहुंचा दी। वो यह कारनामा करने वाले दुनिया के सातवें बॉलर हैं।

🚨 5️⃣0️⃣0️⃣ WICKETS 🚨

Stuart Broad has become just the 7th bowler in the history of the game to take 500 Test wickets! 🎉🎉🎉 #ENGvWI pic.twitter.com/3FtgslBTxm

— ICC (@ICC) July 28, 2020

रिकॉर्ड बुक को देखें तो उनसे पहले सिर्फ 6 गेंदबाजों ने ही इस उपलब्धि का हासिल किया है। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 800, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 708, भारत के अनिल कुंबले ने 619, इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन ने 589, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने 563 और वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्स ने 519 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट में 500 विकेट सबसे पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्स ने लिया था।
इस खास मौके पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल वॉन ने उन्हें बधाई दी है।

Congratulations @StuartBroad8 on 500 Test wickets. Always a tough competitor and a very skillful bowler especially in English conditions. #ENGvWI

— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) July 28, 2020

Always felt he was going to have a good Test career but I didn’t have 500 Test wickets in the equation !!! Skill,resilience,hard work,stubbornness … And when you think he started out as a Batsman … A great… https://t.co/Rj5euOf7Xw

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 28, 2020

कोरोना काल में जब 117 दिनों बाद 8 जुलाई को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था, उस मैच में ब्रॉड को शामिल नहीं किया गया था। इस बात को लेकर उन्होंने गुस्सा भी दिखाया था लेकिन मैनचेस्टर के दोनों टेस्ट मैच में उन्हें मौका दिया गया जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया और शानदार प्रदर्शन कर खुद को एक बार फिर साबित किया है। अभी एक दिन पहले भी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने कहा कि इस चैम्पियन खिलाड़ी के पास 600 टेस्ट विकेट लेने की क्षमता है।
उन्होंने कहा कि चैंपियन खिलाड़ी की पहचान इस बात से नहीं होती कि वह टीम से कैसे बाहर हुआ बल्कि इस बात से होती है कि उसने वापसी कैसे की जैसा कि हम इस सीरीज में ब्रॉड के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप बाहर (टीम से) होते हैं तो आपको अपने बारे में थोड़ा और पता चलता है। कुछ खिलाड़ी ऐसे में सोचते हैं कि उनका करियर पूरा हो गया लेकिन ब्रॉड ने अपने दमखम से दिखा दिया कि वह 500 विकेट से संतुष्ट नहीं होने वाले और वह 600 विकेट लेना चाहता है।

इंजीनियर हुई ठगी का शिकार , गेम के चक्कर में गवाएं 16 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी
एनटीपीसी लारा द्वारा भू-विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाए नौकरी: भूपेश बघेल
200 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि सहित यह रहे शामिल
श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल बीएसपी में चल रहे वाहनों की होगी जांच: भष्ट अधिकारियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
Next Article Used to print notes with color printers in crowded areas कलर प्रिंटर से नोट छापकर खपाते थे भीड़ भरे इलाकों में, 15 लाख की डिलवरी देने पहुंचे और पुलिस के हत्थे चढ़े

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?