ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मोकिंग जोन की आड़ में नशा परोसने वाली दो दुकानों में लगा ताला, विधायक रिकेश के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्मोकिंग जोन की आड़ में नशा परोसने वाली दो दुकानों में लगा ताला, विधायक रिकेश के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: April 7, 2024
Share
स्मोकिंग जोन पर लगा ताला
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के नेहरू नगर, सुपेला में ब्रेकफास्ट सेंटर, छोटे रेस्टोरेंट और बेटल शाप का गुमास्ता लायसेंस लेकर स्मोकिंग जोन की आड़ में अन्य खतरनाक फ्लेवर्स का नशा मुहैया कराने वाली सभी दुकानें तत्काल बंद करने विधायक रिकेश सेन के निर्देश बाद ऐसे चिन्हित प्रतिष्ठानों पर ताला लगना शुरू हो गया है। विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में कई वर्षों से संचालित ऐसे स्मोकिंग जोन की सूची बना इनका गुमास्ता कैंसल करने निगम प्रशासन को कहा था नतीजतन मार्केट व्यवसायियों की शिकायत बाद ऐसे चिन्हित व्यवसायियों का गुमास्ता रद्द करने की शुरुआत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में हो चुकी है।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नेहरू नगर में लंबे समय से ऐसे स्मोकिंग जोन की शिकायत वहां के व्यापारी कर रहे थे। स्मोकिंग जोन बना युवाओं की यहां देर रात तक बैठक होती थी और विभिन्न प्रकार का नशा यहां मुहैया कराया जा रहा था जिससे आस पास में पूरे मार्केट की छवि और वातावरण खराब हो रहा था। ऐसी दुकानों के पास नशे में लिप्त असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने से महिलाओं और परिवार सहित मार्केट पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं साथ ही ऐसी दुकानों पर लगी जमघट से लोग आसपास की दुकान जाने से कतराते थे।

शुक्रवार की देर शाम यहां अचानक विधायक रिकेश सेन के पहुंचने पर दर्जन भर युवा वहां से भाग निकले थे। होटल ग्लासी और फ़ुड फैक्ट्री के समीप पेड़ के नीचे बैंच लगा कर अनेक युवा और नाबालिग यहां कश लगाते बैठे थे। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल संचालक को फोन लगा दुकान बंद करने कहा था। इस बीच मार्केट के व्यवसायियों ने विधायक को बताया कि ऐसी दुकानों के संचालन से पूरा मार्केट परेशान था। निगम प्रशासन को भी ऐसे चिन्हित गुमास्ता की जांच कर उन्हें रद्द करने के निर्देश दिए गए नतीजतन अब ऐसी दुकानों को बंद कराया जा रहा है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि कई देश अब तंबाकू सेवन को खत्म करने की रणनीति की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सड़कों, समुद्र तटों और खुले पार्कों में भी तंबाकू सेवन पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है जबकि हमारे देश में होटलों और रेस्तराओं जैसी बंद जगहों पर स्मोकिंग जोन की अनुमति है। यह धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है, हमें इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाना होगा। स्मोकिंग जोन की आड़ में हुक्का फ्लेवर, तम्बाखू और अन्य जहरीले नशे परोसे जा रहे हैं जो कि युवा पीढ़ी के लिए ख़तरनाक है। विभिन्न कालेज, कोचिंग के स्टूडेंट्स की यहां महफ़िल लगने की शिकायतें थीं ऐसी उदंडता को प्रेरित करने वाली कुसंस्कृति को रोकना होगा। ऐसे स्मोकिंग जोन‌ युवाओं की दशा और दिशा बिगाड़ रहे हैं‌, वैशाली नगर विधानसभा में ऐसे कोई जोन संचालित नहीं होंगे।

Big Breaking: जनपद पंचायत CEO गिरफ्तार, 20 हजार रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, इस बिल को पास कराने के एवज में मांगा था घूस
गांवों तक संक्रमण को पहुंचने से रोकने की मुहिम रंग लाई…. कोरोना मुक्त हुए छत्तीसगढ़ के आधे गांव
200 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि सहित यह रहे शामिल
कोरोना के दैनिक मामलों में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट…. सक्रिय मामले भी हो रहे कम…. 71 लाख से अधिक हुए स्वस्थ्य
आवासीय योजना: आस्थाई आबंटन लेने वालों ने जमा नहीं किए दस्तावेज… निगम का अल्टिमेटम… एक माह में जमा करें दस्तावेज नहीं तो होगें बेदखल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 173 # 07 April 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?