ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आवासीय योजना: आस्थाई आबंटन लेने वालों ने जमा नहीं किए दस्तावेज… निगम का अल्टिमेटम… एक माह में जमा करें दस्तावेज नहीं तो होगें बेदखल
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आवासीय योजना: आस्थाई आबंटन लेने वालों ने जमा नहीं किए दस्तावेज… निगम का अल्टिमेटम… एक माह में जमा करें दस्तावेज नहीं तो होगें बेदखल

By @dmin Published November 27, 2020
Share
Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents
Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents
SHARE

भिलाई। आवासीय योजना बाम्बे आवास, रैश्ने आवास, अटल आवास, आईएचएसडीपी आवास योजना के अवासों में मूल आबंटित की जगह किराए व कब्जे में रह रहे लोगों को स्थाई करने निगम ने दस्तावेज जमा करने कहा था। आज तक इन आवासों में निवासरत ऐसे लोगों ने किसी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं किया है। इसे देखते हुए निगम ने सख्त आदेश जारी कर इन्हें एक माह का समय दिया है। एक माह के भीतर दस्तावेज जमा नहीं होने की स्थिति में इन्हें अपात्र घोषित कर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इन आवासों मे कई परिवार किरायेदारी से, क्रय विक्रय या अन्य तरीके से निवास करने लगे है, इन्हें वहीं पर आवास देने के लिये भिलाई निगम द्वारा सर्वे कार्य किया गया, सर्वे के बाद पात्र हितग्राहियों को अस्थायी आबंटन पत्र भी जारी किया गया। अस्थायी आबंटन पत्र जारी करने के साथ ही इन्हें गरीबी रेखा, राशन कार्ड, भिलाई निगम क्षेत्र का मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, बैक पास बुक की छायाप्रति, अन्य किसी जगह पर आवास नहीं होने का शपथ पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र जमा करने कहा गया था। 20 अगस्त 2020 को भी इस बाबत सूचना जारी की गई थी। परन्तु बहुत से ऐसे परिवार हैं जिन्होंने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किया है। आवासों में आबंटन की कार्यवाही के लिये शासन के वर्ग आरक्षण नियम का पालन भी किया जाना है। जिसके लिये दस्तावेज की आवश्यकता है। दस्तावेज जमा नहीं करने पर जो परिवार अवैध रूप से आवासों में रह रहे है, उन्हें अब अपात्र की श्रेणी में माना जा रहा है। निगम द्वारा इन्हें अवसर प्रदान करते हुए एक माह का समय दस्तावेज जमा करने के लिये दिया जा रहा है। बावजूद इसके जमा नहीं करने पर अपात्र मानते हुए ऐसे परिवारों को आवासों से बेदखल कर दिया जाएगा।

यह दस्तावेज जमा करने होंगे जरूरी
सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा राशन कार्ड, भिलाई निगम क्षेत्र का मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवास उपलब्ध नहीं होने का शपथ पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज निगम मुख्य कार्यालय के आवास योजना शाखा के कक्ष कं 16 में हितग्राही को स्वंय उपस्थित होकर संपर्क कर जमा करना होगा।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin November 27, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the health camp being set up through the mobile medical unit मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 2886 लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण… टोकन सिस्टम से हो रहा है इलाज
Next Article 1621 patients underwent investigation under Mukhyamantri Slum Health Scheme मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में 1621 मरीजों ने कराई जांच…. मौसम के बदलते ही बढ़े बुखार के मरीज- अब तक 45 रेफर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?