ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया

By Om Prakash Verma
Published: April 7, 2024
Share
बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया
बैंकों में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति, यूपीआई के माध्यम से सीडीएम में जमा कर सकेंगे नगदी, जाने पूरी प्रक्रिया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई का इस्तेमाल कर कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से बैंक खाते में नकदी जमा करने की बड़ी सुविधा देने का एलान किया है। इससे बैंकों में कतार में लगकर नकदी जमा करने का इंतजार करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। वे बैंकों की कतार में लगे बिना नकदी जमा करने वाली मशीन (सीडीएम) में यूपीआई के जरिये की नकद जमा कर पाने में सक्षम होंगे। आरबीआई गवर्नर ने शुक्रवार को एमपीसी की बैठक के बाद अपने संबोधन में इसकी जानकारी दी है।

आरबीआई गवर्नर ने क्या कहा?
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद मौद्रिक नीति के एलान के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि फिलहाल ग्राहकों को डेबिड कार्ड के इस्तेमाल से कैश डिपॉजिट मशीन में नकदी जमा करने की सुविधा मिलती है। अब केंद्रीय बैंक ने इस बात की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा है कि ग्राहक यूपीआई का ही इस्तेमाल कर सीडीएम मशीन में नकद जमा कर सकें। बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने अपनी तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है।

कैसे काम करेगी नई सुविधा?
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए कार्डलेश तरीके से एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा के अनुभव को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने अब सीडीएम मशीन में नकद जमा करने के लिए भी ऐसी ही सुविधा देने की मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि अब ग्राहक बैंकों की कतार में लगे बिना यूपीआई का इस्तेमाल कर सीडीएम मशीन में नकद जमा कर सकेंगे। यह उपाय ग्राहकों की सुविधा को नए स्तर पर ले जाएगा और बैंकों में मुद्रा हैंडलिंग प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में सीडीएम लगाई जाएंगी। इससे शाखाओं पर भार कम होगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि आरबीआई ने अभी सीडीएम में यूपीआई के जरिए कैश जमा करने से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी नहीं है। पर, जल्द ही यह जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है। हालांकि यह तकनीक कैसे काम कर सकती है आइए जानते हैं।

यूपीआई के जरिए सीडीएम में कैसे जमा होगी नकदी?

  • यूपीआई के जरिए नकदी जमा करने की सुविधा हासिल करने के लिए आपको ऐसी ब्रांच या एटीएम पर जाना होगा, जहां कैश डिपॉजिट मशीन यानी सीडीएम लगी हो।
  • सीडीएम मशीन में आपको यूपीआई नकद जमा का विकल्प चुनना होगा
  • फिर आपको वह राशि दर्ज करनी होगी जिसे आम सीडीएम मशीन में जमा करवाना चाहते हैं
  • इसके बाद आपको अपने फोन पर यूपीआई एप खोलकर सीडीएम स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
  • अब सीडीएम मशीन आपको नकदी मशीन में डालने की सुविधा देगा। इसके बाद आप नकदी जमा करने के लिए अपने पास मौजूद करेंसी नोटों को मशीन में डालें
  • लेनदेन पूरा होने के बाद मशीन और आपके यूपीआई एप पर इस बात की पुष्टि की जाएगी कि आपका पैसा जमा हो गया है।
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत कृषि उन्नति को नई गति कलेक्टर ने दिए बहुआयामी निर्देश
वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ के बजट में मेडिकल कैशलेस की गूंज, विधायक रिकेश की पहल लाई रंग… 5 लाख कर्मचारियों की जीत
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 15902 नए केस…. 229 लोगों की मौत… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 21 हजार के पार
Bhilai Breaking : अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या… सामने आई यह वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: आधा दर्जन सीटों पर मिले सिर्फ जख्म! अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ हो गया भगवामय, जीत को तरसती रही है कांग्रेस CG Politics: आधा दर्जन सीटों पर मिले सिर्फ जख्म! अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ हो गया भगवामय, जीत को तरसती रही है कांग्रेस
Next Article स्मोकिंग जोन की आड़ में नशा परोसने वाली दो दुकानों में लगा ताला, विधायक रिकेश के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?