ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन्यप्राणी सांभर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल सहित एक अल्टो कार भी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

वन्यप्राणी सांभर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल सहित एक अल्टो कार भी जब्त

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
SHARE

बलौदाबाजार। राज्य के वनमंडल बलौदाबाजार के अंतर्गत बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में 19 सितंबर को एक सांभर के शिकार के मामले में अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से एक नग मोबाइल और एक अल्टो कार सीजी-04 एचएल 7234 सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई है। इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरूण पाण्डेय ने बताया कि वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार आलोक तिवारी के निर्देशानुसार वन विभाग की गठित टीम द्वारा सांभर के अवैध शिकार के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गहन खोजबीन जारी है।

वनमंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में मुख्य वन संरक्षक रायपुर जेआर नायक ने बताया कि गतदिवस 19 सितंबर को बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सभी बेरियरों में वन विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही थी। इस दरम्यान रात्रि 8.30 बजे बया बेरियर में एक अल्टो कार को संदिग्ध हालत में पाया गया। कार की जांच करने पर उसके डिग्गी में पाए गए बोरी में 46 किलोग्राम वन्यप्राणी सांभर का मांस पाया गया। मौके पर धर्मेन्द्र कश्यप ग्राम कलमीदादर को धर-दबोचा गया। आरोपी कश्यप ने बोरी में रखे मांस को सांभर का मांस होना बताया और इसे ग्राम पकरीद निवासी गौतरिहा बरिहा के घर से खरीदकर लाना बताया। जिसके आधार पर वन विभाग के गठित टीम द्वारा 20 सितंबर की सुबह आरोपी बरिहा के घर में छापामार कर शिकार में प्रयुक्त जीआई तार आदि सामग्रियों और वन्यप्राणी सांभर के कटे अवशेष को जब्त किया गया। अभी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी धर्मेन्द्र कश्यप और गौतरिहा बरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम यादव, भुनेश्वर वर्मा तथा बसंत खांडेकर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

राज्यपाल सुश्री उइके ने राजिम माघी पुन्नी मेला में सन्त समागम का शुभारंभ किया
सांसद राहुल गांधी ने किया छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ, आवास बनाने सरकार करेगी मदद
इस मौसम में बिल्कुल न खाएं दही, कफ दोष के कारण बढ़ सकती हैं यह समस्याएं…
हर प्रयास नाकाफी, माह भर में दोगुने हो गए डेंगू के मरीज, प्रदेश में मरीजों की संख्या 27 हजार से पार
आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
Next Article हर गांव-शहर में ऐसी संस्था की आवश्यकता, जो महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग और स्वास्थ्यगत समस्याओं के प्रति जागरूक करें: सुश्री उइके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?