ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो

By @dmin
Published: July 20, 2022
Share
आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
SHARE

तीसरे दिन भी जारी रहा एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का रेस्क्यू
घटना के 60 घंटे बाद भी कार में सवार लोगों की नहीं हो सकी पहचान
भिलाई। दुर्ग के शिवनाथ नदी में रविवार की रात को गिरी कार की तलाश आज तिसरे दिन भी जारी रही। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह तीन लोकल मछुआरों को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर तक टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। घटना के 60 घंटे बाद भी कार में सवार लोगों की न तो पहचान उजागर हो सकी है और न ही उनकी संख्या का पता चल पाया है।

रविवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पूल से अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरने से लापता कार की तलाश आज स्थानीय मछुआरों के साथ शुरू की गई। इसके पहले सोमवार और मंगलवार को एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने सुबह से शाम तक प्रयास किया, लेकिन नदी में गिरी कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम ने छह बोट लेकर नदी में सर्चिंग किया। इस दौरान पानी के अंदर कैमरे भी डाले गए। लेकिन पानी मटमैला होने से कार दिखाई नहीं दिया। मैगनेट का भी उपयोग सफल नहीं हो सका। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी रेस्क्यू टीम के साथ बोट में सवार होकर सर्चिंग में हिस्सा लिया। सफलता नहीं मिलने पर आज फिर नई योजना के तहत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आज एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम तीन स्थानीय मछुआरों को लेकर नदी में उतरी। स्थानीय मछुआरों को नदी की अलग अलग जगह पर गहराई सहित अन्य बातों की जानकारी है। इससे मदद मिलने की उम्मीद के साथ एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम छह बोट के साथ आज के अभियान को गति प्रदान की। लेकिन दोपहर तक कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अनुमान है कि कार बहकर आगे बने एनीकट के पास जा पहुंची होगी। लेकिन इस जगह पर गहराई अधिक होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।

लगभग 60 घंटे के बाद भी कार में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाना इस घटना का सबसे अहम पहलू बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर कार में सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसमें अब तक सफलता नहीं मिलने से कार और उसमें सवार लोगों के दुर्ग या राजनांदगांव जिले से बाहर के होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। इस संभावना को देखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में दर्ज होने वाले गुमशुदगी के मामलों पर भी दुर्ग पुलिस नजर रखी हुई है।

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का अधिकारियों को निर्देश, जीरो टॉलरेंस नीति का असर धरातल पर दिखे
जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ
घाटी में बाढ़ में छह घर बहे, 12 लोग लापता, एक महिला का शव बरामद
वैक्सीन सर्टिफिकेट से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, एचसी ने खारिज की अर्जी, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख जुर्माना
सीडीएस नियुक्ति की तैयारी तेज, रक्षा मंत्रालय ने नियमों में संशोधन के लिए जारी की अधिसूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीजीसीए का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त
Next Article कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा का मुआयना

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?